‘गुलाबी साड़ी’ गाने की सक्सेस पर अंजलि आनंद ने किया रिएक्ट, बोलीं- ‘ये मेरा पहला गाना है…’

5a86a9091e8d3403260ae1df6c934d2a17836793803991372 original


अजय देवगन और रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म ‘धमाल 4’ खूब सुर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले ही फिल्म का एक गाना ‘गुलाबी साड़ी’ रिलीज हुआ, जिसमें रितेश और अंजलि आनंद की जोड़ी देखने को मिली. इस गाने को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि सोशल मीडिया पर सभी इसपर रील्स बनाने लगे. इसी बीच गाने की सफलता पर अंजलि आनंद ने खुलकर बात की है. 

अंजलि ने जाहिर की खुशी 

अंजलि आनंद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘गुलाबी साड़ी और चटनी, ये दो गाने है, जिसमें मैं हूं. चटनी में तो सभी स्टारकास्ट है, लेकिन गुलाबी साड़ी में सिर्फ मैं और रितेश देशमुख हैं. ये मेरा पहला गाना है, जो पूरी तरह मुझपर पिक्चराइज किया गया है और इसके लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं. डायरेक्टर इंद्र कुमार और टी-सीरीज ने मुझे ऐसी ऑपर्च्युनिटी दी. इसके लिए मैं बहुत खुश हूं क्योंकि ये बहुत बड़ी पिक्चर है और ये मेरे लिए सरप्राइज से कम नहीं हैं.’

फैंस ने भेजी रील्स

उन्होंने आगे कहा, ‘रितेश देशमुख बहुत एक्सपीरियंस है और मैं भी एक डिसेंट डांसर हूं, तो रीटेक्स का ऐसा कुछ नहीं है. इंदु कुमार हमेशा साथ रहे और मोटिवेट करते रहे, जो बहुत खास था. इस गाने को इतना प्यार मिल रहा है, जिससे मैं बहुत खुश हूं. सोशल मीडिया पर भी ये ट्रेंड कर रहा है और कई लोगों ने मुझे रील्स भेजी है. साथ ही मुझे उम्मीद है की मेरी वजह से गुलाबी साड़ियों की सेल्स बढ़ गई होगी.’

ये भी पढ़ें: Ikka First Review Out: सनी देओल, अक्षय खन्ना की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया ‘इक्का’ का फर्स्ट रिव्यू

अंजलि के बारे में

बता दें कि अंजलि ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में ‘उटांग’ से की थी, जो एक वेब सीरीज थी. इसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के शो ‘ढाई किलो प्रेम’ में देखा गया, जिसके किरदार से उन्होंने घर-घर पहचान हासिल की. वहीं कुल्फी कुमार बाजेवाला, रात जवान है और डब्बा कार्टेल जैसे प्रोजेक्ट्स में अंजलि नजर आ चुकी हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म 

वहीं बात करें फिल्म की, तो ये आज यानी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो 2007 में आई ‘धमाल’ का चौथा पार्ट है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजली आनंद और विजय पाटकर जैसे कलाकार शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: सनी देओल और अक्षय खन्ना की Ikka क्यों देखें? ओटीटी पर मचाया गदर, जानें वजह





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *