सीमा सजदेह संग तलाक पर सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘उस समय हालात अच्छे नहीं थे’

c5dc65e65a4ebe0008b734ccb5d056e017838529477001296 original


बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आ रहे हैं. वहीं अब शो के हालिया एपिसोड में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई, जिनमें से एक सोहेल की एक्स वाइफ सीमा सजदेह थीं. काफी समय बाद दोनों एक-दूसरे से मिलकर खुश नजर आए. इसी दौरान सोहेल ने पहली बार अपने तलाक की वजह पर खुलकर बात की और उन्हें दोबारा मिलाने के लिए शो ‘अलायंस’ का धन्यवाद भी किया.

तलाक पर सोहेल खान नेतोड़ी चुप्पी
सीमा सजदेह की एंट्री के बाद सोहेल खान ने अपनी शादी टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली. वहीं, सीमा ने भी उन्हें घर में अपना ‘इकलौता साथी बताया. एपिसोड में सोहेल, सीमा के लिए ग्रीन टी बनाते भी नजर आए. इसी दौरान निखिल चिनप्पा ने सोहेल से सवाल किया, ‘कहते हैं कि एक औरत घर बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है. आपके मामले में इसकी जिम्मेदारी किसकी थी?’

अपने तलाक पर खुलकर बात करते हुए सोहेल खान ने कहा, ‘उस समय मेरा काम ठीक नहीं चल रहा था, इसलिए मैं सही मानसिक स्थिति में नहीं था. मेरे व्यवहार की वजह से मैंने उस इंसान को खो दिया, जिससे मैं सच्चा प्यार करता था.’

ये भी पढ़ेंः नाबालिग को-एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में रोहित चंदेल गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूली ये बात’

इस शो ने हमें फिर से मिलवाया’
उन्होंने आगे कहा, ‘सीमा मेरे दो खूबसूरत बच्चों की मां हैं. इसलिए प्यार से भी बढ़कर मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है. ये शो हमेशा मेरे लिए खास रहेगा. भले ही हम अलग हो चुके हैं, लेकिन इस शो ने हमें फिर से साथ बैठकर बात करने और एक-दूसरे से दिल की बात शेयर करने का मौका दिया. हमारे रिश्ते में जो कड़ी कहीं टूट गई थी, उसे इस शो ने फिर से जोड़ने का काम किया.’

बाद में सीमा सजदेह ने बताया कि उनका छोटा बेटा योहान इस शो में उन्हें सपोर्ट कर रहा है, जबकि बड़ा बेटा निर्वाण चाहता है कि सोहेल खान ये शो जीतें.

तलाक के बाद भी सीमा के पास है घर की चाबी
वहीं, जैद दरबार के साथ बातचीत में सोहेल ने खुलासा किया कि उनके दोनों बेटे उनके साथ रहते हैं, जबकि सीमा हफ्ते में तीन बार बच्चों से मिलने उनके घर आती हैं. सोहेल ने यह भी बताया कि तलाक के बाद भी सीमा के पास आज भी उनके घर की एक चाबी है.

भागकर कर रचाई थी शादी
सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में घर से भागकर शादी की थी. दोनों ने पहले आर्य समाज रीति-रिवाज से शादी की और इसके बाद निकाह भी किया. इस कपल के दो बेटे हैं, निर्वाण और योहान.

ये भी पढ़ेंः 45 की उम्र में भी फिटनेस गोल्स दे रहीं करीना कपूर, बिकिनी पहन समंदर में उतरीं एक्ट्रेस, देखें फोटोज

24 साल बाद लिया तलाक
शादी के 24 साल बाद, साल 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. हालांकि तलाक के बाद भी सोहेल और सीमा मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. इतना ही नहीं, सीमा आज भी अक्सर खान परिवार के फैमिली इवेंट्स में नजर आती हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *