Ramayana Trailer Release Update: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायणम्’ के इन दिनों काफी चर्चे हो रहे हैं. फिल्म अभी सिनेमाघरों में नहीं आई है और इसे लेकर दर्शकों के बीच अभी से जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में फिल्म के ट्रेलर को दुनियाभर को डिजिटली 24 जुलाई को दिखाया जाएगा. लेकिन इसके पहले दिल्ली में इसे पहले ही दिखाया जाएगा, जिसमें राजनीति के दिग्गज शामिल होंगे. चलिए बताते हैं कब और कहां देख सकते हैं.
दिल्ली में कब और कहां दिखाया जाएगा ‘रामायणम्’ का ट्रेलर
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायणम्’ के पहले पार्ट का ट्रेलर 17 जुलाई को दिल्ली में दिखाया जाएगा. बताया जा रहा है कि जिसमें दिल्ली मीडिया के साथ-साथ फैंस और इन्फ्लुएंसर भी होंगे. इसके अलावा 18 जुलाई को भारत मंडपम में गेट टुगेदर है जहां पार्टी का आयोजन किया जाएगा. इसमें राजनीति के कई दिग्गजों के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है.
यह भी पढ़ें: 10 करोड़ बजट, 640% प्रॉफिट, मराठी फिल्म ‘देऊळ बंद 2’ को 52वें दिन मिली 300% उछाल
सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि इस पार्टी में डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह और होम मिनिस्टर अमित शाह भी इसका हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है और ना ही कोई ऑफिशियल जानकारी भी सामने नहीं आई है.
दुनियाभर में इस दिन रिलीज होगा ‘रामायणम्’ का ट्रेलर
वहीं, आम जनता के लिए नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्’ का ट्रेलर 24 जुलाई को डिजिटली पूरे भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस खास पल के लिए फैंस अभी से काफी एक्साइटेड हैं. वो इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
रिलीज से पहले ही कमा लिए 350 करोड़
गौरतलब है कि ‘रामायणम्’ रिलीज से पहले ही छा गई है. इस बड़े बजट की फिल्म को लेकर 7 जुलाई को खबरें सामने आई थीं कि करण जौहर ने अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तहत इंडियन थिएट्रिकल राइट्स को 250 करोड़ में खरीद लिए हैं. लेकिन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील को 250 करोड़ नहीं बल्कि 350 करोड़ बताया गया था.
यह भी पढ़ें: सामंथा की ‘मां इंटि बंगारम’ ने रचा इतिहास, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री
‘रामायणम्’ के बारे में
बहरहाल, अगर फिल्म ‘रामायणम्’ के बारे में बात की जाए तो ये इस साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. नितेश तिवारी द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है और इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के एक हिस्से का बजट 2000 करोड़ है और इस लिहाज से ये प्रोजेक्ट 4000 करोड़ के बजट का है. फिल्म को दिवाली 2026 और दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा.
फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो फिल्म में रणबीर कपूर राम तो साई पल्लवी सीता के रोल में दिखेंगी. वहीं, फिल्म में उनके साथ सनी देओल, काजल अग्रवाल, रवि दुबे और अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं.