World Emoji Day: ऐसे करें Emoji का सही इस्तेमाल, जानें आपकी पर्सनालिटी के बारे में ये क्या बताते हैं?

397ebdeee2f3b51dec45b8310f36683117841972677071120 original


World Emoji Day 2026 : आज डिजिटल बातचीत बिना इमोजी के अधूरी सी लगती है. कई बार एक छोटा-सा इमोजी उन फिलिंग्स को आसानी से एक्सप्रेस कर देता है, जिन्हें शब्दों में समझाना मुश्किल होता है. ऐसे में हर साल 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस (World Emoji Day) मनाया जाता है.  व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स और ईमेल जैसे प्लेटफॉर्म पर इमोजी का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. हालांकि हर इमोजी का एक तय मतलब होता है और अगर उसे गलत जगह या गलत बात में इस्तेमाल किया जाए, तो सामने वाला उसका अलग मतलब भी निकाल सकता है. इसलिए सिर्फ इमोजी भेजना ही नहीं, बल्कि उनका सही मतलब और सही यूज जानना भी जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि Emoji का सही इस्तेमाल कैसे करें और आपकी पर्सनालिटी के बारे में ये क्या बताते हैं. 

वर्ल्ड इमोजी डे की शुरुआत कैसे हुई?

हर साल 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जाता है. इसकी शुरुआत साल 2014 में इमोजीपीडिया (Emojipedia) के संस्थापक जेरेमी बर्ग ने की थी. 17 जुलाई की तारीख एप्पल के कैलेंडर इमोजी से जुड़ी होने की वजह से चुनी गई थी. आज यह दिन दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है और लोगों को डिजिटल बातचीत में इमोजी की अहम भूमिका के बारे में जागरूक करता है. 

Emoji का सही इस्तेमाल कैसे करें?

1. खुशी, प्यार और सहमति के लिए सही इमोजी चुनें – हंसते-हंसते आंखों में आंसू आ जाने वाला इमोजी हंसी और खुशी जताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लाल दिल वाला इमोजी प्यार, अपनापन और फिलिंग्स दिखाता है.  स्माइलिंग फेस वाला इमोजी खुशी का संकेत देता है, जबकि थम्ब्स अप सहमति, तारीफ या ओके कहने के लिए यूज किया जाता है. 

2. धन्यवाद और सम्मान जताने के लिए सही इमोजी इस्तेमाल करें – फोल्डेड हैंड्स वाले इमोजी का मतलब सिर्फ नमस्ते नहीं होता है, इसका यूज धन्यवाद, सम्मान, प्रार्थना या किसी से रिक्वेस्ट करने के लिए भी किया जाता है. 

3. हर प्लेटफॉर्म और बातचीत के अनुसार इमोजी चुनें – दोस्तों और परिवार के साथ इमोजी का इस्तेमाल नॉर्मल है, लेकिन प्रोफेशनल ईमेल या आधिकारिक बातचीत में इनका सीमित और सोच-समझकर यूज करना बेहतर माना जाता है. 

4.  इमोजी अलग-अलग मतलब –  कुछ इमोजी अलग-अलग लोग अलग मतलब में समझ सकते हैं. जैसे हंसते-हंसते आंखों में आंसू आ जाने वाला इमोजी मजाक ही नहीं, बल्कि राहत या हल्की शर्मिंदगी भी दिखा सकता है. वहीं जोर-जोर से रोने वाला चेहरे का इमोजी हमेशा दुख नहीं, बल्कि बहुत ज्यादा खुशी या इमोशनल होने का संकेत भी हो सकता है. 

5. सही इमोशन एक्सप्रेस करने के लिए इमोजी चुनें – अगर किसी चीज या व्यक्ति को बहुत पसंद करना हो तो दिल वाली आंखों वाले इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है.  काला चश्मा पहने मुस्कुराता चेहरा वाले इमोजी कॉन्फिडेंस  और कूल अंदाज दिखाता है, जबकि आग वाला इमोजी किसी चीज के शानदार, ट्रेंडिंग या बेहद लोकप्रिय होने का संकेत देता है. 

यह भी पढ़ें – Why Kids Forget Overnight: रात को याद किया और सुबह भूल गए… बच्चों के साथ ऐसा क्यों होता है? जानें इसका साइंस

इमोजी आपकी पर्सनालिटी के बारे में क्या बताते हैं?

विशेषज्ञों का मानना है कि हम जिन इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, वे हमारी सोच और पर्सनालिटी के बारे में भी काफी कुछ बताते हैं. यही इमोजी हमारी फीलिंग्स को बार-बार एक्सप्रेस करने का माध्यम बनते हैं, इसलिए इनसे यह भी पता चलता है कि हम खुद को दूसरों के सामने किस तरह पेश करना चाहते हैं.  इस समय सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पांच इमोजी हैं. जिसमें खुशी के आंसुओं वाला चेहरा, लाल दिल,  हंसते-हंसते लोटपोट होना, थम्ब्स अप और जोर-जोर से रोने वाला चेहरा शामिल है. 

डिजिटल बातचीत को आसान बनाते हैं इमोजी

इमोजी डिजिटल बातचीत को आमने-सामने की बातचीत जैसा इमोशनल बना देते हैं.  चेट में फिलिंगस समझना कई बार मुश्किल होता है, लेकिन इमोजी इस कमी को काफी हद तक पूरा कर देते हैं.  शोधकर्ताओं का कहना है कि लोग अक्सर इमोजी का इस्तेमाल अपनी बात के इमोशन को साफ करने के लिए करते हैं, जिससे गलतफहमी की संभावना भी कम हो सकती है. साथ ही, टेक्स्ट, ईमेल या सोशल मीडिया पर जवाब देने से पहले लोग सोचने का समय भी लेते हैं, जिससे बातचीत कई बार आमने-सामने की बातचीत की तुलना में ज्यादा बैलेंस हो सकती है. 

यह भी पढ़ें – Lifestyle Tips: बिना किसी को दुखी किए ऑफिस और पर्सनल लाइफ में कैसे कहें ‘ना’? ये 5 टिप्स आएंगे काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *