Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार ‘अल्फा’, ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत साउथ पर भी भारी पड़ी ‘धमाल 4’, जानें कलेक्शन

fad16621bb3453683e4bd53c40046c7017837740349101403 original


Saturday BO Collection Updates 11 July: इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में फिल्म ‘धमाल 4’ को रिलीज किया गया है, जो कि ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ जैसी फिल्मों पर भारी पड़ती नजर आई है. इसने नई और पुरानी फिल्मों के साथ ही साउथ मूवीज को भी बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं सभी फिल्मों के सैटरडे कलेक्शन के बारे में.

‘धमाल 4’ का डे-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhamaal 4 BO Collection Day 2 Live)

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज होते ही छा गई है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 6.22 करोड़ बिजनेस किया था. वहीं, सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ का बिजनेस किया था.
– अब फिल्म ने शनिवार यानी कि दूसरे दिन रात 10.30 बजे तक 22.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 36.50 करोड़ पहुंच गया है. 

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-2 22.50 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 33.0%
टोटल कलेक्शन 36.50 करोड़  

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई बच्चे की कहानी, बनी 2026 की मलयालम की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

‘अल्फा’ का डे-9 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Alpha Box Office Collection Day 9 Live)

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगा दी है. 50 करोड़ का आंकड़ा फिल्म ने 9वें दिन पार किया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले वीक 47.45 करोड़ का बिजनेस किया है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 8वें दिन यानी कि दूसरे शुक्रवार को 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– जबकि फिल्म ने 9वें दिन यानी कि दूसरे शनिवार को 10.30 बजे तक 2.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 51.35 करोड़ पहुंच गया है.

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 9 2.25 करोड़ (10.30 बजे तक) 17.0%
टोटल कलेक्शन 51.35 करोड़  

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर तेलुगु फिल्म ‘लेनिन’ ने गाड़े झंडे, ‘मां इंति बंगारम’ समेत 13 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

‘वेलकम टू द जंगल’ का 16वें दिन का कलेक्शन (Welcome To The Jungle BO Collection Day 16 Live)

अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया. सैकनिल्क के अनुसार, पिल्म ने पहले हफ्ते 93.15 करोड़ और दूसरे हफ्ते 31.90 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– वहीं, अब 16वें दिन यानी कि तीसरे शनिवार को फिल्म ने 10.30 बजे तक 1.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 127.65 करोड़ हो चुका है. 

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-16 1.60 करोड़ (10.30 बजे तक का कलेक्शन) 17.0%
टोटल कलेक्शन 127.65 करोड़  

‘लेनिन’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Lenin Box office Collection Day 2 Live)

अखिल अक्किनेनी स्टारर फिल्म ‘लेनिन’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 7.15 करोड़ की कमाई की थी.
– ट्रैक टॉलीवुड के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन रात 10.30 बजे तक 8.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 15.59 करोड़ हो चुका है.

(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *