बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को बीती रात एक्ट्रेस अकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में स्पॉट किया गया. रिसेप्शन से उनके कई फोटोज वीडियोज वायरल हुए. इन्हीं में से एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी की फटकार लगाती नजर आ रही हैं.
सोनाक्षी सिन्हा पैपराजी से हुईं नाराज
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा रिसेप्शन से लौटते वक्त अपनी गाड़ी की ओर जाती दिख रही है. इस दौरान पैप्स उन्हें कैमरे में कैप्चर करने लगे. हालांकि, एक्ट्रेस ने पहले बड़े ही शांति से पैप्स को बाय किया. लेकिन बाद में सोनाक्षी का गुस्सा फूटा और उन्होंने कोई फोटोज वीडियोज नहीं क्लिक करवाई.
दरअसल, पैपराजी एक्ट्रेस की गाड़ी के एकदम करीब आ गए. इस पर एक्ट्रेस ने पैप्स से कहा, ‘बस अब गाड़ी के अंदर नहीं आना है. हो गया, बाय, गुड नाइट.’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘आप लोग जबतक जाओगे नहीं मैं गाड़ी के अंदर नहीं बैठूंगी.’ वैसे एक्ट्रेस पैपराजी संग हमेशा हंसकर बात करनी नजर आती हैं, लेकिन इस वो नाराज नजर आई. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ेंः सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
बता दें, अकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में सोनक्षी अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ नजर आई थीं. इस दौरान दोनों ने पैप्स को जमकर पोज दिए थे.

सोनाक्षी सिन्हा का वर्क फ्रंट
सोनाक्षी सिन्हा काफी टाइम से बड़े पर्दे से दूर है. सोनाक्षी हाल ही में एक कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ‘सिस्टम’ में नजर आई थीं. 22 मई 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपने पति और एक्टर जहीर इकबाल के साथ मस्ती भरी फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘मुझे उसके साथ नहीं दिखनी चाहिए’, शिल्पा शिंदे ने बंद करवाई शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा की बोलचाल