‘हेरा फेरी’ में परेश रावल ने ‘बाबू राव’ और अक्षय कुमार ने ‘राजू के किरदार से लाखों लोगों का दिल जीता का. फिल्म में दोनों एक्टर के जबरदस्त कॉमिक अंदाज की वजह से इसके सीक्वल को भी बहुत पसंद किया गया. लेकिन फिर परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा बनने से मना कर दिया था. इसके बाग अक्षय के प्रोडक्शन हाउस ने परेश को 25 करोड़ का नोटिस भी भेजा था. हालांकि बाद में मामला सुलझ गया था.
लेकिन फिर परेश ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भी नहीं पहुंचे थे. जिसके बाद रूमर्स फैल गए थे कि अक्षय और परेश के बीच कुछ अनबन चल रही है. वहीं अब परेश ने खुद इन अफवाहों का एक-एक सच बताया है और उन्होंने खुलासा किया है कि वे अक्षय की वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों मौजूद नहीं थे.
‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे थे परेश रावल?
दरअसल विवेक ललवानी संग बातचीत के दौरान परेश ने वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी गैरमौजूदगी की असल वजह का खुलासा किया है. परेश से सवाल पूछा गया था कि ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर आप वहां क्यों नहीं थे? इसके जवाब में परेश ने कहा, “हां, मैं वहां नहीं था क्योंकि मैं उस समय चंडीगढ़ में था, सुनील शेट्टी भी नहीं थे. लेकिन बाद में मैं यहां मौजूद था. जब दोबारा ट्रेलर लॉन्च हुआ, तब मैं वहां था.”
ट्रेलर के बारे में अक्षय ने सुनील-परेश को नहीं बताया था?
परेश से फिर सवाल पूछा गया कि अफवाहें फैल गई थीं कि अक्षय कुमार ने ट्रेलर बना दिया, सुनील शेट्टी और उन्हें इस बारे में बताया भी नही. इस पर परेश ने कहा, “ लेकिन भाई, एक कलाकार के तौर पर मुझे ये सब जानने की जरूरत नहीं है, और एक प्रोड्यूसर के तौर पर, अगर मैं प्रोड्यूसर हूं तो मुझे आपको ट्रेलर दिखाने की जरूरत नहीं है. कोई ऐसी अथॉरिटी तो है नहीं कि ‘आ जाओ, हमने ये किया है, मेरा सीन इसमें क्यों कम डाला?’ ऐसा तो कुछ है ही नहीं.”
अक्षय संग परेश का कंफर्ट जोन का है मुद्दा?
इसके बाद परेश से पूछा गया कि क्या ये कोई हालिया मामला था कि आप ट्रेलर पर नहीं थे? इस पर एक्टर ने कहा, “नहीं-नहीं, बिल्कुल भी नहीं, पहले तो मुझे ट्रेलर देखने में कोई दिलचस्पी ही नहीं है, मैं फिल्म को छोटा नहीं दिखा रहा या नीचा नहीं दिखा रहा, पर मेरी दिलचस्पी नहीं है. और दूसरी बात ये है कि अगर मैं हूं, तो मैं आऊंगा क्योंकि ये बहुत बड़ी फिल्म है यार. और ट्रेलर के दो इवेंट हुए थे, एक जो यशराज में हुआ था, तब मैं नहीं था, लेकिन एक इवेंट यहां हुआ था, मैं वहां मौजूद था. मैं बहुत बार ट्रेलर लॉन्च में गया हूं, तो सवाल वो नहीं है. क्योंकि आप वहां नहीं होते, तो लोग जिसे जो मन में आता है, वो बना लेते हैं. अक्षय कुमार के साथ मेरा कोई कंफर्ट जोन वाला मुद्दा नहीं है. वो अपनी फिल्मों में कुछ खास लोगों को पसंद करते हैं, इसलिए वो हमें बहुत अच्छे रोल भी देते हैं. उसे तो कोई नकार ही नहीं सकता.”
अक्षय के 25 करोड़ के लीगल नोटिस भेजने पर क्या बोले परेश?
परेश से हेराफेरी छोड़ने को लेकर भी सवाल किया गया था. उनसे पूछा गया कि ऐसा कहा जाता है कि आप अक्षय कुमार के साथ सहज नहीं थे और वो पूरी कंट्रोवर्सी हुई थी, आपने ‘हेराफेरी’ छोड़ दी थी. ऐसा कहा गया कि उनके प्रोडक्शन हाउस ने आपको 25 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा था.
इस पर एक्टर ने साफ किया, “अक्षय कुमार के साथ सहज न होने की बात बिल्कुल नहीं है. यह उन लोगों की कुछ कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी बाध्यताएं हैं. इसलिए अगर मैं ऐसा करता हूं, तो मेरे पास फ़िरोज (फ़िरोज़ नाडियाडवाला) की मंज़ूरी होनी चाहिए, क्योंकि वही इस फ्रैंचाइजी के एकमात्र मालिक हैं.” उन्होंने बताया कि ‘हेरा फेरी’, ‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘वेलकम’ के राइट्स फिरोज नाडियाडवाला के पास हैं. उन्होंने कानूनी नोटिस भेजा. मैंने कहा, नहीं, मैं इस कानूनी झमेले में नहीं पड़ना चाहता, मैं यह फिल्म नहीं करना चाहता, भाई. “
ये भी पढ़ें:-‘हेरा फेरी 3’ फिल्म क्यों अटकी? परेश रावल ने सुनाई अक्षय कुमार के साथ अनबन की पूरी कहानी