Dhamaal 4 OTT Release: थिएटर पर करोड़ों कमा रही ‘धमाल 4’, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म

9cc15fd8c2e76803a8f6076f17d459fe1783833759054587 original


अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ थिएटर में लगी है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमा कर रही है. फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया है. ये फिल्म सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ का चौथा पार्ट है. फिल्म ने दूसरे दिन 22 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को फैंस अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. ऐसे में फिल्म के डिजिटल रिलीज को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं. थिएटर में धमाल मचाने के बाद फिल्म ओटीटी पर कब और कहां आएगी ये फैंस जानना चाहते हैं. 

ओटीटी पर कहां देख पाएंगे ‘धमाल 4’?

फिल्म के मेकर्स ने ‘धमाल 4’ की ओटीटी रिलीज को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने लिए हैं. फिल्म ओटीटी रिलीज का वही प्रोसेस फॉलो करेगी जो आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में करती हैं. फिल्म थिएटर में रिलीज के 6 से 8 हफ्तों के बाद ओटीटी पर आती है. अगर ऐसे हुआ तो फिल्म अगस्त के आखिर में और सितंबर की शुरुआत में ओटीटी पर दिखेगी. फिल्म की ऑफिशियल ओटीटी रिलीज का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- ‘लॉकअप 2’ में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, रवि किशन, अंजलि आनंद, संजीदा शेख जैसे स्टार्स हैं. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को पछाड़ दिया है. 

 बता दें कि ‘धमाल 4’ से पहले तीन फिल्में और आ चुकी हैं. तीसरे पार्ट का नाम टोटल धमाल था. फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. वहीं दूसरा पार्ट 2011 में रिलीज हुई थी. फिल्म का नाम डबल धमाल था. पहला पार्ट धमाल के नाम से आया था. फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी. सभी फिल्मों को फैंस ने बहुत पसंद किया था.

ये भी पढ़ें- Alpha Day 9 BO: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *