Who Is Shekhar Chaudhary: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने जमकर तबाही मचाई थी. इसके सभी कलाकारों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. वहीं इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया गया है. इन गानों को सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने भी अपनी आवाज दी है, जो फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दिल्ली में उन्होंने अपने मंगेतर शेखर चौधरी से फैंस को रुबरु कराया है? आइए जानते हैं कि जैस्मीन सैंडलस के होने वाले पति कौन हैं और वो क्या काम करते हैं?
लाइव कॉन्सर्ट में किया सगाई का ऐलान
‘धुरंधर’ के साथ-साथ जैस्मीन सैंडलस की लोकप्रियता में भी गजब का इजाफा हो गया था. वो आज के वक्त की मशहूर और चर्चित सिंगर्स में से एक बन चुकी हैं. सिंगर ने हाल ही में दिल्ली में एक लाइव कॉन्सर्ट किया. इस दौरान उन्होंने फैंस को हैरान क दिया. स्टेज पर उन्होंने शेखर चौधरी को अपने फैंस से मिलवाया. स्टेज पर दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक रही.
ये भी पढ़ें: 19 साल में पूरी तरह बदल गईं बॉबी देओल की हीरोइन, अब ऐसी दिखती हैं उर्वशी शर्मा
बीच कॉन्सर्ट में शेखर ने स्टेज पर एंट्री ली. जैस्मीन ने दौड़कर शेखर को गले लगा लिया और ऐलान किया कि शेखर के साथ उनकी सगाई हो चुकी है. जैस्मीन ने कहा, ‘तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते, दिस इज माई मैन, एवरीबडी.’ वहीं इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘ये वही इंसान हैं जिन्होंने मुझे रिंग पहनाई है, ये मेरे हैं.’
कौन हैं शेखर चौधरी?
शेखर चौधरी को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद हैं. तभी तो सगाई के बाद लोगों को पता लग पाया है कि जैस्मीन और शेखर रिलेशनशिप मे हैं. बता दें कि जहां जैस्मीन म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं तो वहीं शेखर का इस फील्ड से कोई रिश्ता नहीं है.

ये भी पढ़ें: कोविड में अलग होने वाले थे अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक, इन दो लोगों ने बचाया रिश्ता, किया खुलासा
क्या काम करते हैं जैस्मीन के मंगेतर?
जैस्मीन ने अब तक अपने रिश्ते को पूरी तरह से लोगों की नजरों से छुपाकर रखा था. सही वक्त देखकर उन्होंने लोगों को अपने स्पेशल वन से मिलवा दिया. हालांकि शेखर को लेकर ज्यादा कोई जानकारी मौजूद नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक बिजनेसमैन हैं. उनके काम से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.