Godzilla Minus Zero Teaser Out: ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की पहल झलक ने उड़ाए होश, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से करेगी क्लैश

54b488a974098e6dcbf7587a9d4010b91783675381209209 original


 

ऑस्कर विनिंग जापानी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस वन’ का मच अवेटेड सीक्वल, ‘गॉडजिला माइनस जीरो’, इस नवंबर में बड़े पर्दे पर रिलीज होगा. नवंबर में IMAX में रिलीज होने में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन मेकर्स ने गुरुवार को इसका पहला टीजर ट्रेलर जारी कर दिया. जिसे देखने के बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म रणबीर कपूर की रामायण से क्लैश करेगी.

कैसा है गॉडजिला माइनस जीरो’ का टीजर-ट्रेलर
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का  ट्रेलर फैन्स को इस धमाकेदार कहानी में मॉन्स्टर के अगले चैप्टर की झलक दिखाता है. टीजर की कहानी ‘गॉडजिला माइनस वन’ की घटनाओं के बाद आगे बढ़ती है, जिसमें दिखाया गया है कि गॉडजिला के कहर को रोकने की बेताब कोशिश में इंसान न्यूक्लियर बम का सहारा लेकर खुद को खत्म होने की कगार पर ले आते हैं. ट्रेलर काफी इम्प्रेसिव है और उम्मीद की जा रही है कि ये अपनी प्रीक्वल से भी ज्यादा अच्छा परफॉर्म करेगी.

ये भी पढ़ें:-Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन

गॉडजिला माइनस वन’ ने जीता था एकेडमी अवॉर्ड
बता दें कि ताकाशी यामाजाकी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2023 की उस फ़िल्म का सीधा सीक्वल है, जिसने बेस्ट विजुअल इफ़ेक्ट्स के लिए एकेडमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा था और ऐसा करने वाली पहली ग्लोबल नॉन-इंग्लिश फिल्म बनी थी. इस फिल्म ने ऑस्कर जीतने के लिए ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’, ‘द क्रिएटर’, ‘नेपोलियन’ और ‘मिशन: इम्पॉसिबल – डेड रेकनिंग’ जैसी फ़िल्मों को पीछे छोड़ा था.

‘गॉडजिला माइनस जीरो करेगी ‘रामायण’ से क्लैश
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ जापान में 3 नवंबर को और उसके बाद 6 नवंबर को अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह रिलीज की तारीख रणबीर कपूक की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज से मेल खाती है, जिसे IMAX में भी रिलीज किया जाना है. दोनों फिल्में दिवाली पर रिलीज होने वाली हैं. हालांकि, ताजा चर्चाओं के मुताबिक, ‘रामायण’ की टीम IMAX स्क्रीन हासिल करने के लिए एक हफ्ते पहले फिल्म रिलीज़कर सकती है. फिल्म की रिलीज की तारीख की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अगले हफ्ते ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान होने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 14: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने किया बड़ा कमाल, 14वें दिन वसूल डाला पूरा बजट, अब बटोरेगी मुनाफा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *