Dhamaal 4 BO Collection Day 4: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

80e91924fb3c96cda5250addd527c01d1783958862497209 original


अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड में जबरदस्त कमाई की और ये एडवेंचर-कॉमेडी भारत में साल की सातवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई. वहीं वीकडेज में एंट्री करने के बाद पहले सोमवार को इसके कलेक्शन में मंदी भी देखी गई. फिर भी इसने मंडे टेस्ट में टॉप किया है. चलिए यहां जानते हैं ‘धमाल 4’ ने रिलीज के चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘धमाल 4’ ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है?
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रैंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी इंस्टॉलमेंट को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. अच्छी शुरुआत के बाद इसने ओपनिंग वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया. अब मंडे टेस्ट में भी ये फिल्म अव्वल रही है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘धमाल 4’ ने रिलीज के पहले दिन 14 करोड से शुरुआत की थी. इसके बाद इसने दूसरे दिन तेजी दिखाई और 22.50 करोड़ रुपये जोड़े. तीसरे दिन इसे संडे की छुट्टी का फायदा मिला और 26.7% के उछाल के साथ इसका कलेक्शन 28.50 करोड़ रुपये रहा.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 8.35 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म का भारत में 4 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन अब 73.35 हो गया है.

ये भी पढ़ें:-OTT Release This Week: ‘रक्तांचल सीजन 3’ से ‘तीसरी बेगम’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही 10 फिल्में- सीरीज, पूरे वीक नहीं होंगे बोर

‘धमाल 4’ बनने वाली है साली की छठी सबसे बड़ी फिल्म
‘धमाल 4’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को अच्छी कमाई की और इसने रिलीज के चार दिनो में ही 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब ये साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म बनने वाली है. दरअसल ये ओ रोमियो के 83.35 करोड़ को मात देने से कुछ करोड़ दूर रह गई है. ‘धमाल 4’ की कमाई की रफ्तार देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ये एक दो दिन में ये उपलब्धि हासिल कर लेगी.

‘धमाल 4’ के बारे में
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ इस पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइजी की चौथी फ़िल्म है। इस फ़िल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म के मेकर्स ने पोस्ट-क्रेडिट सीन के जरिए ‘धमाल 5’ की भी झलक दिखाई है, जिससे हिंट  मिलता है कि इस कॉमेडी फ्रैंचाइजी की एक और फिल्म पर पहले से ही काम चल रहा है. 

 

ये भी पढ़ें:-Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ इस साल नहीं होगी रिलीज? जानें- कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *