Bank KYC: अगर आपका खाता सरकारी बैंक केनरा बैंक में है, तो यह खबर आपके लिए ही है. भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी नियमों का पालन नहीं करने पर केनरा बैंक पर 41.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. हालांकि, इससे बैंक ग्राहकों के पैसे या जमा राशि पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन ये मामला बैंकिंग नियमों के पालन को लेकर चर्चा में आ गया है.
आरबीआई ने क्यों लगाया जुर्माना?
आरबीआई की जांच में पाया गया कि बैंक ने कुछ ग्राहकों के केवाईसी रिकॉर्ड तय समय पर सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री में अपलोड नहीं किए. इसके अलावा कुछ खातों को गलत तरीके से इनऑपरेटिव यानी निष्क्रिय श्रेणी में डाल दिया गया था, जबकि उन खातों में लेनदेन हुआ था. इन कमियों को आरबीआई ने नियमों का उल्लंघन माना.
IPL स्टार होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी से क्यों पीछे हट रही हैं बड़ी कंपनियां, यह है असली वजह
क्या ग्राहकों को घबराने की जरूरत है?
नहीं. आरबीआई द्वारा लगाया गया जुर्माना बैंक की कार्यप्रणाली में पाई गई कमियों के कारण है. इसका ग्राहकों के जमा पैसे, बचत खाते, एफडी या अन्य बैंकिंग सेवाओं पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा. बैंक का संचालन पहले की तरह जारी रहेगा.
केवाईसी इतना जरूरी क्यों है?
केवाईसी का मतलब है ग्राहक की पहचान और पते की पुष्टि करना. इसके जरिए बैंक यह सुनिश्चित करते हैं कि खाते का इस्तेमाल किसी गलत या गैरकानूनी गतिविधि के लिए न हो. इसी वजह से समय-समय पर बैंक ग्राहकों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और पते से जुड़े दस्तावेज अपडेट करने को कहते हैं.
मुंबई नहीं, इस शहर में बनेगी देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग, जानिए क्या है ग्लोबल सिटी का पूरा प्लान
केवाईसी अपडेट नहीं है तो क्या होगा?
यदि लंबे समय तक केवाईसी अपडेट नहीं किया जाता है, तो बैंक कुछ सेवाओं पर रोक लगा सकता है. कई मामलों में खाते से लेनदेन सीमित हो सकता है या बैंक ग्राहक से दोबारा दस्तावेज जमा करने को कह सकता है. इसलिए बैंक से केवाईसी अपडेट का मैसेज या कॉल आने पर उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
आरबीआई क्यों सख्ती कर रहा है?
पिछले कुछ वर्षों में आरबीआई ने केवाईसी नियमों को लेकर काफी सख्ती दिखाई है. कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है. आरबीआई का मानना है कि मजबूत केवाईसी व्यवस्था से फर्जी खातों, मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय धोखाधड़ी पर रोक लगाने में मदद मिलती है.