CJP के समर्थन पर ट्रोल हुए विजय वर्मा, दिया करारा जवाब, बोले- चुपचाप भी अनफॉलो कर सकते हो

15c5e716c1a51bc40f5597aebc89e0c717846118054381296 original


बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने हाल ही में नीट पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के प्रदर्शन का समर्थन किया, जसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में हैं. समर्थन के बाद कई लोगों ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. अब विजय वर्मा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर लोगों को करारा जवाब दिया है.

विजय वर्मा ने लोगों को दिया जवाब
विजय वर्मा ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें एक्टर ने  लिखा, ‘चुपचाप भी अनफॉलो कर सकते हो… सब बताना जरूरी नहीं होता.’ इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की. उनका ये पोस्ट सोशल अब मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ेंः Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

CJP के समर्थन पर ट्रोल हुए विजय वर्मा, दिया करारा जवाब, बोले- चुपचाप भी अनफॉलो कर सकते हो

विजय वर्मा ने किया स्टूडेंट्स को सपोर्ट
बता दें, विजय वर्मा का ये पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब उन्होंने हाल ही में नीट पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स का खुलकर समर्थन किया था. उन्होंने शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का भी साथ दिया, जो पेपर लीक मामलों में और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इस आंदोलन में स्टूडेंट्स दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

वहीं, कल 20 जुलाई को CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ मार्च में हजारों स्टूडेंट्स और आम लोग शामिल हुए. प्रदर्शनकारी नीट मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं.

कई सेलेब्स ने उठाई आवाज
इस आंदोलन को लेकर कई फिल्मी सितारे भी खुलकर सामने आए हैं. ऋतिक रोशन ने स्टूडेंट्स के समर्थन में एक इमोशनल वीडियो शेयर कर परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की. वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने भी स्टूडेंट्स का समर्थन किया. शबाना आजमी, प्रकाश राज जीनत अमान, नसीरुद्दीन शाह और अभय देओल ने भी आवाज उठाई है.

ये भी पढ़ेंः ‘विरोध से कुछ नहीं होगा…’ CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे बॉलीवुड के ये दो दिग्गज, दिए तीखे बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *