बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्में दी हैं. उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में थ्री इडियट्स भी शुमार है. 17 साल पुरानी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तबाही मचाई थी. अब ये फिल्म एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. आइए जानते हैं कि 3 इडियट्स थिएटर्स में कब री-रिलीज होगी?
3 इडियट्स कब होगी री-रिलीज?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने 17 साल बाद थ्री इडियट्स को दोबारा सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी कर ली है. ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को थिएटर्स में फिर से रिलीज की जाएगी. विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म के राइट्स एनएच स्टूडियोज (NH Studioz) ने विशाल कैटलॉग के तहत हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें: जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला, 5 करोड़ तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी के चुकाए
‘मिर्जापुर: द मूवी’ से होगा क्लैश
जिस दिन थ्री इडियट्स सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देगी उसी दिन बड़े पर्दे पर रवि किशन, पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी आ रही है. ऐसे में थ्री इडियट्स के लिए टिके रहना आसान नहीं होगा. वहीं इसके एक हफ्ते बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ भी रिलीज होने वाली है.
ब्लॉकबस्टर निकली थी थ्री इडियट्स
थ्री इडियट्स 25 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी. ये तीन दोस्तों की कहानी है, जिसका डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था और इसके प्रोड्यसूर थे विधु विनोद चोपड़ा. फिल्म में आमिर खान के साथ शरमन जोशी और आर माधवन ने भी लीड रोल निभाया था. वहीं मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान, बोमन ईरानी, ओमी वैद्य, परीक्षित साहनी और मोना सिंह जैसे कलाकार भी इसका हिस्सा थे.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़ इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का बजट 55 करोड़ रूपये था. पहले दिन इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 12.78 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था. जबकि ओपनिंग वीकेंड में इसकी टोटल कमाई 40.65 करोड़ रूपये दर्ज की गई थी. 17 साल पुरानी फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई करते हुए भारत में कुल 202.95 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन करीब 400 करोड़ रुपये हुआ था. अगर आप अभी घर बैठे इस फिल्म का लुत्फ़ लेना चाहते हैं तो इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
सोनम वांगचुक विवाद के बीच हों रही री-रिलीज
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक मामले में शिक्ष मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रोटेस्ट कर रही है. इसे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी सर्मथन मिला था और उन्होंने भूख हड़ताल शुरू की कर दी थी. दावा किया जाता रहा है कि थ्री इडियट्स में आमिर ने जो किरदार निभाया था वो सोनम वांगचुक की लाइफ से प्रेरित था, लेकिन आमिर ने हाल ही में एक बातचीत में दावा किया था कि उनका कैरेक्ट सोनम पर बेस्ड नहीं है. आमिर के बयान पर काफी बवाल भी मचा था. इस विवाद के बीच अब थ्री इडियट्स फिर से सिनेमाघरों में लौट रही है.