रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश

d0614e58fbf53f2122b5198679e4d3571784609472043209 original


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिलहाल इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है जिसे लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं. वहीं खबरों के मुताबिक फिल्म इस दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हालांकि मेकर्स ने ‘रामायण’  की रिलीज डेट को लेकर कुछ भी अभी तक ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल रही एक वीडियो में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है.  

‘रामायण’ कब होगी रिलीज?
बता दें कि ‘रामायण’ के मेकर्स ने 24 जुलाई को होने वाले ग्लोबल प्रीमियर से पहले, मीडिया, डायरेक्टर्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को ट्रेलर की एक झलक पहले ही दिखा दी है, जिसे बहुत अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं.  सिद्धार्थ आनंद और एटली जैसे फिल्ममेकर्स ‘रामायण’ के ट्रेलर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. हालांकि, ट्रेलर के एक और रिव्यू ने लोगों का ध्यान खींचा है जिसमें फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अपडेट दिया गया है.

ट्रेलर का रिव्यू पोस्ट करते हुए एक ट्रेड एनालिस्ट ने लिखा, “कुछ दिन पहले दिल्ली के भारत मंडपम में रामायण का ट्रेलर 3डी में देखा. यह ट्रेलर 24 जुलाई को आम जनता के लिए रिलीज़ किया जाएगा. कास्टिंग एकदम सही है, और कलर पैलेट व ओवरऑल विज़ुअल स्टाइल पूरी तरह से भारतीय लगता है. बनावटी और बहुत ज्यादा वेस्टर्न स्टाइल वाली चीज़ों को कम से कम रखा गया है. यह एक शानदार ट्रेलर है. भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर परफेक्ट हैं, जबकि रावण के रोल में यश जबरदस्त हैं. साई पल्लवी ने सीता का किरदार बहुत शालीनता और असरदार ढंग से निभाया है. विज़ुअल्स, म्यूज़िक और वीएफएक्स वाकई वर्ल्ड-क्लास हैं.” हालांकि, आखिरी लाइन ने लोगों को चौंका दिया जिसमें लिखा था, “8 नवंबर को फिल्म के सिनेमाघरों में आने का बेसब्री से इंतजार है.”

 

 

ये भी पढ़ें:-OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही ‘मुसाफिर कैफे’ से ‘आदर्श बाल विद्यालय’ तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज

रामायण’ का इस हॉलीवुड फिल्म से होगा क्लैश
हालांकि अभी यह साफ़ नहीं है कि बताई गई तारीख फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट है या नही. हालांकि इससे ये हिंट जरूर मिलता है कि मेकर्स इसे नवंबर में रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं. वहीं इस साल की शुरुआत में ‘सिनेमा कॉन’ में फिल्म का प्रमोशन करते हुए यश ने इसके ‘अक्टूबर के आखिर में रिलीज़’ होने का हिंट दिया था.

अगर ‘रामायण’ 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो इसका बॉक्स ऑफिस पर ताकाशी यामाजाकी की फिल्म ‘गॉडजिला: माइनस जीरो’ के साथ तगड़ा क्लैश होगा. बता दें कि ‘गॉडजिला: माइनस जीरो’ दुनिया भर में 6 नवंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है यानी ये ‘रामायण’ के रिलीज होने से ठीक दो दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इन दो बड़ी फिल्मों के मुकाबले को देखना दिलचस्प होने वाला है.

ये भी पढ़ें:-Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *