570 करोड़ कमाने वाली ‘सैयारा’ को एक साल पूरा, वेम्बली स्टेडियम में हुआ अहान पांडे-अनीत पड्डा का रीयूनियन, देखें फोटोज

382fb53029a0ac82500e324eb89e45c117843746755621400 original


अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है. ये फिल्म पिछले साल आज ही के दिन यानी 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के जरिए अहान ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. वहीं, अनीत की ये बतौर लीड एक्ट्रेस पहली फिल्म थी. रिलीज के बाद दोनों रातों-रात स्टार बन गए. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने शेयर की तस्वीरें
‘सैयारा’ के एक साल पूरे होने पर अहान पांडे और अनीत पड्डा का लंदन के मशहूर वेम्बली स्टेडियम में खास रीयूनियन हुआ. दोनों ने फिल्म की पहली सालगिरह को यादगार अंदाज में सेलिब्रेट किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस खास सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. इसके साथ उन्होंने इमोशनल कैप्शन भी लिखा. 

वेम्बली स्टेडियम से जुड़ी है फिल्म की खास याद
अहान और अनीत ने कैप्शन में लिखा, ‘सैयारा के एक साल… वाणी और कृष वेम्बली में. शायद ये किस्मत में ही लिखा था. हमारे दिलों में ‘सैयारा’ के लिए जगह बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया.’ बता दें कि ‘सैयारा’ में वेम्बली स्टेडियम का एक खास कनेक्शन है. फिल्म में इसी स्टेडियम में कृष (अहान पांडे) बड़ी स्क्रीन पर वाणी (अनीत पड्डा) को पहचानता है. फिल्म का क्लाइमेक्स भी यहीं शूट किया गया था, जहां दोनों की मुलाकात होती है. यही वजह है कि फिल्म के एक साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए भी वेम्बली स्टेडियम को चुना गया.

ये भी पढ़ेंः ‘मुस्कुराए तो नजाकत, खामोश रहे तो आग,’ बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा के फैंस को बड़ा तोहफा, वाराणसी फिल्म से ‘मंदाकिनी’ लुक हुआ रिवील

YRF ने लॉन्च किया कलेक्टर एडिशन विनाइल एलपी
फिल्म की पहली एनिवर्सरी पर यश राज फिल्म्स (YRF) ने ‘सैयारा’ का कलेक्टर एडिशन विनाइल एलपी भी लॉन्च किया है. इसमें फिल्म के सभी 9 गाने, 16 ओरिजिनल बैकग्राउंड स्कोर और 9 यादगार डायलॉग्स शामिल किए गए हैं. इसके अलावा इस कलेक्टर एडिशन में एक खास ‘सैयारा डायरी’, वाणी की नोटबुक से प्रेरित एक पेन और कृष-वाणी की तस्वीरों वाले खास बुकमार्क भी शामिल किए गए हैं.

‘सैयारा’ ने कमाए इतने करोड़ रुपये
‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी हैं. फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया. सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर पर 570.33 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. ये फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

ये भी पढ़ेंः ‘सोचना पड़ेगा’ थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *