‘धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका’, हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं

05fa7e95d9417be81c18e9ecb5dbcf8b1784563539545587 original


दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया था. धर्मेंद्र के जाने से पूरा परिवार टूट गया था. अब धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने एक्टर को लेकर बात की है. हेमा ने बताया कि उनकी बेटियां अहाना और ईशा पिता के जाने से टूट गई हैं और अभी भी स्ट्रगल कररही हैं. 

‘धरम जी ने मुझे काम करने से कभी नहीं रोका’

रिपब्लिक वर्ल्ड से बातचीत में हेमा ने कहा, ‘मुझे इसके बारे में बात करते हुए अनकम्फर्टेबल फील हो रहा है. लेकिन मैं बहुत आभारी हूं कि भगवान ने मुझे इतना अच्छा पार्टनर दिया, जिनकी यादें में जिंदगीभर अपने साथ रख पाऊंगी. कोई भी उन्हें रिप्लेस नहीं कर सकता है. वो मेरी जिंदगी, करियर में मजबूत पिलर रहे हैं.’

ये भी पढ़ें- सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

आगे हेमा ने कहा, ‘धर्मेंद्र ने मुझे शादी के बाद कभी भी काम करने से नहीं रोका. उन्होंने मुझे कभी नहीं कहा कि घर पर बैठो. उन्हें पता था कि मैं एक आर्टिस्ट हूं, एक डांसर हूं. उन्होंने मेरी ग्रोथ देखी. उन्होंने मुझे हमेशा फिल्मों में काम के लिए और डांस के लिए प्रोत्साहित किया. वो हमेशा कहते थे कि तुम्हें ये करते रहना चाहिए. कुछ भी रोको मत.’

पापा के जाने से बेटियां दर्द में हैं- हेमा मालिनी
हेमा ने बेटियों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘कभी-कभी मुझे बहुत दुख होता है जब मैं अपनी बेटियों को देखती हूं. पापा के न होने से मेरी बेटियां बहुत दर्द में हैं. वो खालीपन कोई नहीं भर सकता है.’

ये भी पढ़ें- ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के ट्रेलर लॉन्च में इमोशनल हुए सिद्धार्थ, आर्म सपोर्ट पहने आए नजर

बता दें कि धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ही-मैन के नाम से जाना जाता है. 24 नवंबर 2025 को उनका निधन हो गया. धर्मेंद्र ने इंडस्ट्री में 6 दशक से ज्यादा काम किया. उनकी एक्टिंग और स्टाइल पर फैंस फिदा थे. उन्होंने क्लासिक फिल्में शोले, चुपके चुपके, मेरा गांव मेरा देश, धरम-वीर और ड्रीम गर्ल जैसी कई फिल्में की. 

पर्सनल लाइफ में धर्मेंद्र ने दो शादियां. पहली शादी उन्होंने प्रकाश कौर के साथ की. इस शादी से उन्हें दो बेटियां और दो बेटे हैं. वहीं दूसरी शादी उन्होंने हेमा मालिनी से की थी. इस शादी से उन्हें दो बेटियां हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *