बॉलीवुड में दो दशक से काम कर रहे मशहूर एक्टर जॉन अब्राहम एक लग्जरी लाइफ जीते हैं. वो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी रईसी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में इसका एक ताजा उदाहरण देखने को मिला है. अभिनेता ने मुंबई की एक प्रमाइम लोकेशन पर बेशकीमती प्रॉपर्टी को अपना बनाया है. आइए आपको बताते हैं कि एक्टर ने कब और कहां करोड़ों का घर खरीदा है?
जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ में खरीदा बंगला
रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म ‘लियासेस फोरस’ के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा के वेस्ट में एक शानदार बंगला खरीदकर अपनी रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज़ को और मजबूत कर लिया है. इसके लिए अभिनेता ने 84 करोड़ रुपये की तगड़ी रकम का भुगतान किया है. ये प्रॉपर्टी बांद्रा वेस्ट में सेंट मार्टिन रोड पर स्थित है. यहां आस-पास और भी कई बड़े सेलिब्रिटीज की प्रॉपर्टी भी हैं.
ये भी पढ़ें: ’10 साल से फिल्मों के नहीं मिले ऑफर’, अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- ‘हमारी इंडस्ट्री बहुत अजीब है…’
5 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी के दिए
बता दें कि जॉन ने बांद्रा में एक प्रीमियम फ्रीहोल्ड घर अपने नाम किया है. ये डील 14 जुलाई, 2026 को हुई थी. 1,017.60 स्क्वायर मीटर के प्लॉट पर ये प्रॉपर्टी बनी हुई है, जहां 31.50 स्क्वायर मीटर का एक आउटहाउस है और 193.12 स्क्वायर मीटर के बिल्ट-अप एरिया वाला एक बंगला है. इसके लिए 5 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा.
कहां कहां हैं जॉन की प्रॉपर्टी?
मुंबई के बांद्रा में जॉन अब्राहम समंदर के ठीक सामने बने डुप्लेक्स पेंटहाउस में रहते हैं. इसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है. द इकॉनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में उन्होंने अपने तीन अपार्टमेंट किराये पर भी दिए हैं. GQ की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर के पास अमेरिका के लॉस एंजिल्स में भी लग्जरी प्रॉपर्टी है. जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो लंदन में भी उनके पास एक आलीशान प्रॉपर्टी है.
ये भी पढ़ें: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
एक्टर का वर्कफ्रंट
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया पर बेस्ड फिल्म में वो नजर आएंगे. हालांकि अभी इसका नाम फाइनल नहीं हुआ है. इसके अलावा एक्टर के पास फोर्स सीरीज की अगली फिल्म ‘फोर्स 3’ भी है. इसमें वो ACP यशवर्धन सिंह के किरदार से फिर से फैंस का दिल जीतने के लिए लौटेंगे. ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी.