सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना’, ‘रामायण’ में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी

207748dc54bcd54b27ab370b8fc1a30117844464587351296 original


नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का करिदार निभा रहे है. वहीं साई पल्लवी सीता के रोल में दिखाई देंगी. हाल ही में साई पल्लवी ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की.

‘रामायण’ में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
इवेंट के दौरान साई पल्लवी ने कहा, ‘एक कलाकार के लिए ऐसे किरदार मिलना आसान नहीं होता, क्योंकि किसी देवी का रोल निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. इसके लिए पूरी टीम अपना दिल और मेहनत लगाती है.’

साई पल्लवी ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैंने सीता मां का किरदार चुना, बल्कि ये सौभाग्य मुझे मिला है. ये ऐसा रोल नहीं है, जिसके पीछे आप भाग सकते हैं या पहले से तय कर सकते हैं कि इसे कैसे निभाना है. मैं रोज ध्यान करती थी और प्रार्थना करती थी कि सीता मां मेरे जरिए से अभिनय करें. फिल्म के लिए जो भी सबसे सही हो, वही मेरे जरिए सामने आए.’

ये भी पढ़ेंः Katrina Kaif Photo With Boy: कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर

साई पल्लवी और रणबीर कपूर की हुई तारीफ
इवेंट में फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने भी साई पल्लवी और रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘एक कलाकार की आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं. मैंने रणबीर की आंखों में राम और साई की आंखों में सीता को देखा है. जिस सच्चाई और ईमानदारी की मुझे तलाश थी, वो मुझे इन्हीं दोनों में मिली. फिल्म में मुझे रणबीर और साई नहीं, सिर्फ राम और सीता नजर आते हैं.’

सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी

24 जुलाई को रिलीज होगा ट्रेलर
बता दें, ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. हाल ही में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट शामिल हुई, जहां सभी ने फिल्म और अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की. साई पल्ल्वी इवेंट में गोल्डन और मरून कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थी, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं.

सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी

‘रामायण’ की स्टारकास्ट
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, काजल अग्रवाल मंदोदरी, अरुण गोविल राजा दशरथ, विवेक ओबेरॉय विद्युजिह्वा, कुणाल कपूर इंद्र और आदिनाथ कोठारे भरत के किरदार में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं

फिल्म दो पार्ट में बन रही है इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगी. वहीं दूसरा साल 2027 में रिलीज किया जाएगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *