Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

0cb44513c9d81630769b191b78c95cdb17843074630561064 original


Rajesh Khanna Death Anniversary: बात जब भी हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं की होती है तो राजेश खन्ना का नाम सबसे पहले लिए जाने वाले नामों में आता है. हिंदी सिनेमा के इतिहास में वो एक सुनहरा दौर लिखकर गए हैं. हिंदी सिनेमा में उनके बाद कई सुपरस्टार आए, लेकिन उनसे पहले कोई सुपरस्टार नहीं था. इस दिग्गज को हिंदी सिनेमा और इंडियन सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा गया था. आज उनकी 14वीं डेथ एनिवर्सरी पर हम आपको उनके एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं जो 55 साल बाद भी टूट नहीं पाया है.

राजेश खन्ना ने दी थीं लगातार 17 हिट फिल्में

राजेश खन्ना इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने एक के बाद एक लगातार 17 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड बनाया था. साल 1969 से लेकर साल 1971 तक एक के बाद एक 17 हिट देकर राजेश खन्ना सबसे बड़े स्टार बन गए थे. ये कारनामा न उनसे पहले किसी ने किया था और न ही उनके बाद कोई ऐसा कर पाया.

ये भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया ने शुरू की ‘रागिनी 3’ की शूटिंग, लंदन शेड्यूल से सामने आईं तस्वीरें

राजेश खन्ना के इस रिकॉर्ड की शुरुआत साल 1969 की फिल्म ‘आराधना’ से हुई थी. इसके बाद उन्होंने दो रास्ते, बंधन, डोली, इत्तेफाक, खामोशी, सफर, द ट्रेन, कटी पतंग, सच्चा झूठा, आन मिलो सजना, महबूब की मेहंदी, आनंद, मर्यादा, हाथी मेरे साथी अंदाज और छोटी बहू जैसी सफल फिल्में भी दी थीं.

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

55 साल से अटूट है ‘काका’ का ये महारिकॉर्ड

1971 में कायम हुआ ये रिकॉड आज 2026 में यानी 55 साल बाद भी कोई दूसरा कलाकार तोड़ नहीं पाया है. हालांकि कई एक्टर्स ने इसे तोड़ने की कोशिश की है. इनमें राजेश खन्ना के दामाद और सुपरस्टर अक्षय कुमार भी शामिल हैं जो लगातार 12 हिट फिल्में दे चुके हैं. जबकि सलमान खान ने लगातार 10 हिट फिल्में दी हैं. वहीं वरुण धवन और शाहरुख खान लगातार 11-11 हिट फिल्में दे चुके हैं.

2012 में हो गया था राजेश खन्ना का निधन

साल 1966 में फिल्म ‘आखिरी खत’ से डेब्यू करने वाले राजेश खन्ना को फैंस प्यार से ‘काका’ बुलाते थे. उनके दौर में कहा जाता था, ‘ऊपर आका नीचे काका’. राजेश खन्ना का 18 जुलाई 2012 को निधन हो गया था. ‘काका’ ने 69 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली थी और करोड़ों फैंस की आंखें नम कर दी थीं.

ये भी पढ़ें: ‘चांंद मेरा दिल’ से ‘मां इंति बंगारम’ तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *