Meenakshi Recreates Nagin Song: ‘नागिन’ वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया ‘नाचे नागिन गली गली’ का आइकॉनिक गाना

c8bd2fce86f2f8f112e6c581d49cdd2717844610808691414 original


80 और 90 के दशक में अपनी एक्टिंग और डांस से लोगों का दिल जीतने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि आज भी फैंस के बीच उतनी ही पसंद की जाती हैं. फिल्मों से दूर रहने के बावजूद वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पुरानी यादें शेयर करती हैं. आइए जानते हैं इस बार उन्होंने किस खास याद को फैंस के साथ शेयर किया और क्यों फिर से ‘नागिन’ वाले दौर की चर्चा होने लगी.

‘नागिन’ फिल्मों को किया याद

रीना रॉय की ‘नागिन’ और श्रीदेवी की ‘नगीना’ का जिक्र करते हुए मीनाक्षी ने अपनी फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली’ को याद किया. उन्होंने अपनी इसी फिल्म के मशहूर टाइटल सॉन्ग को एक बार फिर नए अंदाज में पेश किया.

ये भी पढे़ें: जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं

मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे नागिन के ड्रेसिंग लुक में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने अपनी फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली’ के टाइटल ट्रैक को अपने खास अंदाज में फिर से पेश किया. उनके डांस मूव्स ने एक बार फिर पुराने दौर की यादें ताजा कर दीं.

पोस्ट में कही ये बात

वीडियो के साथ मीनाक्षी ने एक लंबा नोट भी लिखा. उन्होंने लिखा, ’70 के दशक में रीना रॉय की फिल्म ‘नागिन’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी. इसके बाद 80 के दशक के मध्य में श्रीदेवी की ‘नगीना’ ने भी वही इतिहास दोहराया. मैंने भी इसी तरह की कहानी पर आधारित फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली’ में काम किया था, इसलिए मैंने इसके टाइटल सॉन्ग को फिर से रिक्रिएट करने का फैसला किया.’

बताई नागिन फिल्मों की लोकप्रियता

अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, ‘इच्छाधारी नाग-नागिन या रूप बदलने वाले सर्पों की कहानियां हिंदू लोककथाओं का अहम हिस्सा रही हैं. यही वजह है कि इस विषय पर बनी फिल्मों को शहरों, कस्बों और गांवों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. ऐसी कहानियां लोगों की कल्पनाओं और लोगों के विश्वास से जुड़ी होती हैं. यही वजह है कि ‘नागिन’ पर आधारित फिल्में दशकों बाद भी लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं.’

मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया, ‘फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली’ में उनके साथ एक्टर नीतीश भारद्वाज मुख्य किरदार में नजर आए थे. इस फिल्म का डायरेक्शन मोहनजी प्रसाद ने किया था. इसके अलावा सत्येंद्र कपूर, सदाशिव अमरापुरकर और सुहास जोशी जैसे कई दिग्गज कलाकार भी फिल्म का हिस्सा थे. साल 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म को खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में दर्शकों का अच्छा प्यार मिला था. फिल्म के गाने और इसकी कहानी उस दौर में काफी चर्चा में रहे थे.’

ये भी पढे़ें: ‘आर्टिकल 370’ ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म

आज भी कायम है ‘नागिन’ का क्रेज

दिलचस्प बात ये है कि बड़े पर्दे पर शुरू हुआ ‘नागिन’ का ये सफर आज भी खत्म नहीं हुआ है. प्रोड्यूसर एकता कपूर का सुपरनैचुरल टीवी शो ‘नागिन’ भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल हो चुका है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *