Aditya Dhar Post: ‘आर्टिकल 370’ ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म

59a1e0c3f3d38da08db81c85a936e32517844486515101414 original


फिल्ममेकर आदित्य धर ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई और सभी का धन्यवाद किया. हाल ही में उन्होंने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का डायरेक्शन किया है. फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस और सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए और अवॉर्ड्स में अपनी खास पहचान बनाई.

सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

आदित्य धर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा नोट शेयर किया. उन्होंने कहा कि ‘आर्टिकल 370’ के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना उनके लिए बहुत खास पल है. ये उनके लिए गर्व और खुशी की बात है.

ये भी पढे़ं: ‘मैंने अपना हाथ काट लिया था’, हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

उन्होंने कहा कि जब फिल्म बनानी शुरू की थी, तब उनका मकसद अवॉर्ड जीतना नहीं था. वे सिर्फ एक ऐसी कहानी लोगों तक पहुंचाना चाहते थे, जिसे पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ बताया जाए. अब दर्शकों का प्यार और राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना उनके लिए बेहद खास है.

फिल्म से जुड़े सभी लोगों को दिया श्रेय

उन्होंने आगे कहा, ‘इस बड़े सम्मान के लिए मैं जूरी का दिल से धन्यवाद करता हूं. मैं उन सभी लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने ‘आर्टिकल 370’ देखी, इसे पसंद किया, इस पर अपनी राय दी और इस फिल्म पर भरोसा किया. आपके प्यार ने इस फिल्म को सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं रखा, बल्कि लोगों के दिलों तक पहुंचाया.

ये सम्मान हमारे डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले का भी है, जिनकी सोच और मेहनत ने फिल्म के हर सीन को खास बनाया. यामी गौतम धर और प्रियामणि का भी, जिन्होंने अपने शानदार एक्टिंग से किरदारों को जीवंत बनाया. शाश्वत सचदेव का भी, जिनके संगीत ने फिल्म को और बेहतर बनाया. हमारी पूरी कास्ट और क्रू का भी, जिनकी कड़ी मेहनत, लगन और भरोसे से ये फिल्म बन पाई.’

फिल्म की टीम और दर्शकों का जताया आभार

जियो स्टूडियोज की अध्यक्ष ज्योति देशपांडे ने कहा, ‘आर्टिकल 370′ के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना हम सभी के लिए बहुत भावुक पल है. मैं इस फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति का दिल से धन्यवाद करती हूं और उन पर गर्व महसूस करती हूं. हमने ये फिल्म पुरस्कार जीतने के लिए नहीं बनाई थी. हमारा मकसद एक ऐसी कहानी को सच्चाई, हिम्मत और पूरे भरोसे के साथ लोगों तक पहुंचाना था. हमें खुशी है कि इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला और अब इसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान से भी नवाजा गया.’

‘मैं जूरी और उन सभी दर्शकों का भी दिल से धन्यवाद करती हूं जिन्होंने फिल्म देखी, इसे पसंद किया, इस पर बात की और इसका साथ दिया. ये सम्मान हमारे डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले का भी है, जिनकी सोच और मेहनत ने फिल्म को खास बनाया. यामी गौतम धर का भी, जिन्होंने अपने दमदार एक्टिंग से किरदार को जीवंत बनाया. शाश्वत सचदेव का भी, जिनके संगीत ने फिल्म को और बेहतर बनाया.’

ये भी पढे़ं: विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत

कास्ट, क्रू और कहानी पर भरोसा करने वालों का किया धन्यवाद

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी पूरी कास्ट और क्रू का भी धन्यवाद, जिनकी मेहनत, लगन और साथ से ये सफर पूरा हो सका. सबसे बढ़कर आदित्य धर, जो हमारे लिए बहुत खास हैं, और बी62 के हमारे साथी लोकेश धर, जिन्होंने इस कहानी पर हमेशा भरोसा रखा. उनके साथ इस सफर का हिस्सा बनना हमारे लिए खुशी की बात रही. जियो स्टूडियोज हमेशा से मानता है कि अच्छी कहानियां लोगों के दिलों तक पहुंचती हैं, उन्हें सोचने पर मजबूर करती हैं और लंबे समय तक याद रहती हैं.

ये सम्मान हमारे इसी भरोसे को और मजबूत करता है. इससे हमें ऐसे कहानीकारों का साथ देने की इंस्पिरेशन मिलती है, जो सच्चाई और पूरे विश्वास के साथ अपनी कहानियां लोगों तक पहुंचाते हैं. ये खुशी उन सभी लोगों की है, जिन्होंने ‘आर्टिकल 370′ को आज इस मुकाम तक पहुंचाया.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *