विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत

5e81488a2f6f9f6709f2d8d3c8532f0a17844430751921414 original


हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलेस्टन के साथ उर्वशी रौतेला की मुलाकात इन दिनों चर्चा में है. दोनों की मुलाकात ‘विंबलडन 2026 मेन्स फाइनल’ के दौरान हुई, जहां सिनेमा को लेकर भी खास बातचीत हुई. आइए जानते हैं उर्वशी ने इस मुलाकात और पूरे अनुभव को लेकर क्या-क्या बताया.

विंबलडन का यादगार एक्सपीरियंस 

एक्ट्रेस ने बताया, ‘विंबलडन 2026 मेन्स फाइनल’ में जाना मेरे लिए एक यादगार अनुभवों में से एक था. इटैलियन टेनिस प्लेयर जैनिक सिनर और जर्मन टेनिस प्लेयर अलेक्जेंडर जेवरेव को सबसे ऊंचे लेवल पर मुकाबला करते देखना सच में इंस्पिरेशन देने वाला था.’

ये भी पढे़ं: काजल अग्रवाल ने क्यों बनाई बॉलीवुड से दूरी? एक्ट्रेस ने बताई हिंदी फिल्मों से दूर रहने की वजह

एक्ट्रेस ने दोनों खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए बताया, ‘उनके जुनून, डिसिप्लिन और खेल भावना ने सभी को याद दिलाया कि विंबलडन टेनिस का शिखर क्यों बना हुआ है. जैनिक को शानदार जीत और अलेक्जेंडर को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई.’

टॉम हिडलेस्टन से हुई सिनेमा पर बात

एक्ट्रेस ने बातचीत में जोड़ा कि टॉम हिडलेस्टन से मिलकर ये दिन और भी यादगार बन गया. उन्होंने कहा, ‘हमने पारंपरिक विंबलडन स्ट्रॉबेरी और क्रीम का मजा लेते हुए सिनेमा के बारे में बहुत अच्छी बातचीत की. मैंने हमेशा उनके काम की तारीफ की है, खासकर ‘लोकी’ का उनका किरदार और उन्हें कैरेक्टर के विकास, उनके क्रिएटिव प्रोसेस और हर रोल के प्रति उनके डेडिकेशन के बारे में बोलते हुए सुनना बहुत दिलचस्प था.’

ये भी पढे़ं: ‘द ओडिसी’ की कास्ट को कितनी मिली फीस? जानें मैट डेमन से लेकर टॉम हॉलैंड तक की सैलरी की डिटेल

मार्वल के अलावा दूसरे प्रोजेक्ट्स पर भी हुई बात

उर्वशी ने बताया कि दोनों ने सिर्फ मार्वल ही नहीं, बल्कि टॉम हिडलेस्टन के दूसरे प्रोजेक्ट्स ‘द नाइट मैनेजर’, ‘क्रिमसन पीक’ और उनके थिएटर के काम पर भी बात की. उन्होंने कहा कि टॉम का सादा स्वभाव और अपने काम के लिए उनका प्यार उन्हें बहुत अच्छा लगा. उर्वशी के मुताबिक, लंदन की वे दोपहर उनके लिए बहुत खास रही, जहां खेल और सिनेमा दोनों का मजा एक साथ देखने को मिला. उन्होंने कहा कि यह दिन वह हमेशा याद रखेंगी.

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला हाल ही में एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आई थीं. ये ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें कई बड़े सितारे साथ दिखाई दिए.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *