‘मोगैंबो’ का रोल नहीं मिलने पर अमरीश पुरी से जलते थे अनुपम खेर, खुद किया खुलासा बोले- इन्हें ये किरदार कैसे मिल गया

6c02b4c2e0b0bd4f3b61acc38e01993d17845453219321296 original


बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और फिल्मों में से एक है. फिल्म में ‘मोगैम्बो’ का किरदार भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बेहतरीन विलेन माना जाता है. इस रोल का एक्टर अमरीश पुरी ने निभाया था. लेकिन ये रोल पहले अनुपम खेर को ऑफर हुआ था. हालांकि बाद में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया की फिल्म से रिजेक्ट होने के बाद वो अमरीश पुरी से जलते थे.

‘मोगैंबो’ का रोल नहीं मिलने पर अमरीश पुरी से जलते थे अनुपम खेर
राज शमामी को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने खुलासा किया था कि फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में मौगैम्बो का रोल न मिलने पर उन्हें अमरीश पुरी से जलन होने लगी थी. उन्होंने कहा, जब मिस्टर इंडिया फिल्म में मुझे निकालकर अमरीश पुरी को फिल्म में मोगैम्बो के रोल के लिए ले लिया तब मुझे जलन हुई और छोटापन महसूस हुआ. मुझे ऐसा लगा कि क्यों निकाला? और इनको कैसे मिल गया रोल. मेरी जगह क्यों ले ली.

ये भी पढ़ेंः एक साथ ऑन एयर होंगे बिग बॉस के 6 एडिशन, सलमान खान से मोहनलाल तक करेंगे होस्ट

उन्होंने आगे कहा, ‘इन सबके बाद आदमी छोटा महसूस करने लगता है. मुझे बहुत बुरा लगा कि मुझे फिल्म नहीं मिल पाई. हालांकि, जब मैंने फिल्म देखी तो मुझे लगा कि जिस तरह से अमरीश पुरी ने मोगैम्बो का रोल किया, मैं वैसै नहीं कर सकता था.’

‘मिस्टर इंडिया’ के बारे में
बता दें, ‘मिस्टर इंडिया’ साल 1987 में रिलीज हुई थी. शेखर कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी, और अमरीश पुरी ने लीड रोल प्ले किया था. अमरीश पुरी द्वारा निभाया गया ‘मोगैम्बो’  रोल इंडियन सिनेमा के सबसे खतरनाक विलेन में से एक है. उनका डायलॉग ‘मोगैम्बो खुश हुआ’ आज भी लोगों की जुबान पर रहता है. फिल्म का हवा हवाई भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ.

ये भी पढ़ेंः  भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच में जाह्नवी कपूर व्हाइट शर्ट के साथ ब्लेजर पहन दिखाया जलवा, तस्वीरों के दीवाने हो जाएंगे

अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर अपकमिंग फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आने वाले हैं. ये ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *