Tushar Hiranandani Wins Film Reward: ‘श्रीकांत’ के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं

a6508d0fa494d70cdd80c511c265834d17843938766151414 original


फिल्म ‘श्रीकांत’ के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार किसी बड़ी जीत से कम नहीं हैं. उनकी फिल्म को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला है. इस खास मौके पर तुषार ने अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि ये सम्मान उनके लिए इतना खास क्यों है. आइए जानते हैं उन्होंने इस जीत पर क्या कहा और किसे इसका सबसे बड़ा श्रेय दिया.

तुषार बोले- अभी भी मुझे यकीन नहीं हो रहा

आज शाम शनिवार को 72वें नैशनल फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है इस बाहर कई फिल्मों ने सबका ध्यान खींचा लेकिन राजकुमार राव के फिल्म से कट ने बड़ी जीत हासिल की डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी में डायरेक्शन में बनी को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला ‘इस जीत से फिल्म की पूरी टीम बहुत ज्यादा खुश है.’ 

ये भी पढे़ं: काजल अग्रवाल ने क्यों बनाई बॉलीवुड से दूरी? एक्ट्रेस ने बताई हिंदी फिल्मों से दूर रहने की वजह

राजकुमार राव ने खुशी को जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं तो अभी से जश्न मना रहा हूं दो दिन पहले ही मेरा जन्मदिन था इससे अच्छा तोहफा मुझे मेरे जन्मदिन पर नहीं मिल सकता.’ 

फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी ने इस जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है और उन्होंने कहा कि अभी भी मुझे यकीन नहीं हो रहा की फिल्म को देश में सबसे बड़ा सम्मान मिला है. और उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि में क्या कहूं हमारी फिल्म किसी दूसरे बड़े पुरस्कार के नॉमिनेट भी नहीं थी ऐसे में देश का सबसे बड़ा पुरस्कार मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है इससे लगता है कि हमारी मेहनत सफल हुई और मैं इस बात से बहुत खुश हूं.

पत्नी को माता-पिता को दिया जीत का श्रेय 

तुषार ने इस खास मौके पर अपनी पत्नी निधि परमार को धन्यवाद किया. उन्होंने बताया कि जब फिल्म को कोई प्रोड्यूस नहीं कर रहा था, तब उनकी पत्नी ने उनके साथ दिया और फिल्म बनाई. 

तुषार हीरानंदानी ने कहा, ‘मैं अपनी पत्नी निधि परमार का शुक्रिया कहना चाहता हूं अगर उन्होंने साथ नहीं दिया होता तो शायद ये फिल्म बोल नहीं पाती. और ये पुरस्कार अपने माता-पिता को को समर्पित करना चाहता हूं अफसोस की बात ये है कि वे ‘श्रीकांत’ देखने से पहले ही इस दुनिया से चले गए.

श्रीकांत बोल की सच्ची कहानी पर बनी है फिल्म 

श्रीकांत साल 2024 में रिलीज हुई एक बायोपिक फिल्म है दृष्टिहीन बिजनेसमैन और बोलेंटा इंडस्ट्रीज के फाउंडर श्रीकांत बोल की असली जिंदगी पर बनी है. फिल्म राजकुमार राव ने श्रीकांत का रोल निभाया है. वहीं ज्योतिका उनकी टीचर और आलिया एफ उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आए हैं.

तुषार हीरानंदानी का कहना है कि ये एक सच्ची कहानी है. ऐसे में नेशनल अवार्ड मिलना इसी बात की खुशी देता है की फिल्म लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में कामयाब हुई है. 

ये भी पढे़ं: काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सामाजिक मुद्दों से रूबरू कराएगी फिल्म

ऐसे ही फिल्म बनाना चाहते हैं तुषार 

तुषार ने बताया कि फिल्म ‘श्रीकांत’ को लोगों ने सिनेमाघर में बहुत ज्यादा पसंद किया था. उन्हें ऐसे फिल्म बनाना बहुत अच्छा लगता है जो लोगों को कुछ अच्छा सोचने और आगे बढ़ाने की इंस्पिरेशन दे. 

उन्होंने कहा श्रीकांत के बाद 2 साल हो गए हैं और मैं अभी तक अपनी अगली फिल्म शुरू नहीं की है मैं अभी भी लिख रहा हूं मैं ऐसे ही फिल्म बनाना चाहता हूं जब लोग मुझे याद करें तो ‘सांड की आंख’ और श्रीकांत जैसे फिल्म के लिए करें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *