‘मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं…’, ‘OMG 2’ कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान

107d5afca8d19b969a1f845e7c05941b17843827555221400 original


साल 2023 में आई सुपरहिट फिल्म ‘ओएमजी 2’ (OMG 2) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. फिल्म की कहानी के क्रेडिट को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में एक पॉडकास्ट में परेश रावल ने दावा किया था कि ‘OMG 2’ की कहानी का आइडिया उनका था, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया गया. इस बयान के बाद फिल्म के को-प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे और निर्देशक अमित राय ने परेश रावल के दावों को खारिज कर दिया था. इतना ही नहीं, अश्विन वर्दे ने परेश रावल पर आरोप लगाया कि परेश रावल ने अक्षय कुमार को दरकिनार कर इस फिल्म को अन्य स्टार्स के साथ बनाने की कोशिश की थी.

अक्षय कुमार से मेरी कोई दिक्कत नहीं…
अब इन तमाम आरोपों पर परेश रावल ने खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उनके और अक्षय कुमार के बीच सब कुछ ठीक है. हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में परेश रावल ने कहा, ‘अरे भैया, अक्षय और मैं ‘भागम भाग 2’ में साथ काम कर रहे हैं, जो अश्विन वर्दे की ही फिल्म है. हमने अभी ‘भूत बंगला’ भी साथ की है. मेरी अक्षय से सच में कोई समस्या नहीं है. आखिर क्यों होगी?’

‘ओएमजी 2’ विवाद पर परेश रावल ने कही ये बात
परेश ने बताया कि अक्षय कुमार ने उन्हें ‘OMG 2’ करने के लिए भी मनाया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. परेश ने कहा, ‘मैंने अक्षय से कहा था कि ये सही विषय नहीं है. फिल्म में सेक्स के बारे में बात करने के बीच में भगवान को लाना दर्शकों को हजम नहीं होगा. हालांकि, उन्होंने फिल्म बनाई और वो सफल रही, जिससे मैं खुश हूं. लेकिन मेरी बात आज भी वही है कि उस स्क्रिप्ट में भगवान की जरूरत नहीं थी.’ 

मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं...', 'OMG 2' कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान

‘मुझे सिर्फ आइडिया का क्रेडिट चाहिए था’
फिल्म के निर्देशक अमित राय और निर्माता अश्विन वर्दे के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए परेश रावल ने कहा कि उनका अमित राय के साथ पुराना रिश्ता है और वो एक मेहनती राइटर हैं. परेश ने कहा, ‘मैंने अमित से एक दिन कहा था कि सेक्स एजुकेशन पर फिल्म बनाई जा सकती है. मैंने एक छोटे लड़के का आइडिया दिया, जो मास्टरबेट करता है. वहीं से बातचीत शुरू हुई. मैंने सुझाव दिया था कि इस विषय पर सही जानकारी के लिए सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश कोठारी से भी मिलना चाहिए, क्योंकि इसमें फैक्ट होना जरूरी है.’

परेश रावल ने क्या कहा?
परेश ने आगे कहा, ‘मैं ये नहीं कह रहा कि फिल्म मैंने लिखी है. स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में लेखक के तौर पर अमित राय का ही नाम दर्ज है, लेकिन जब लोग मिलकर आइडिया शेयर करते हैं, तो उस कॉन्सेप्ट का आइडिया मेरा था. मुझे सिर्फ उसी का क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं. मैंने कभी ये नहीं कहा कि अमित ने फिल्म नहीं लिखी.’

ये भी पढ़ें: इवेंट में ब्लैक गाउन में दिवा लगीं माधुरी दीक्षित, अनन्या पांडे भी लगीं अप्सरा, लेकिन सारी लाइमलाइट लूट ले गईं बॉबी देओल की पत्नी

‘मुझे पैसों से प्यार होता तो फिल्म कर लेता’
परेश रावल ने उन अफवाहों पर भी विराम लगाया जिनमें कहा गया था कि उन्होंने ज्यादा फीस की मांग की थी, जिस वजह से उन्हें फिल्म से हटाया गया. उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे पैसे से प्यार होता, तो मैं फिल्म कर लेता ना? फिल्म मैंने नहीं, अमित ने लिखी है. लेकिन हर एक्टर कोई ना कोई आइडिया देता ही है. मान लीजिए मैंने अमित को 50 आइडिया दिए और उन्होंने 49 रिजेक्ट कर दिए, लेकिन जो एक उन्हें पसंद आया… उसके लिए आप उदार तो हो ही सकते हैं ना?’

मझे कोई शिकायत नहीं है…
अंत में परेश रावल ने साफ किया कि वो अश्विन की बातों का बुरा नहीं मान रहे हैं और अमित के लिए उनके दिल में बहुत प्यार है. उन्होंने कहा, ‘जिसको जो बोलना है, बोल सकता है. मझे कोई शिकायत नहीं है. दोनों के लिए मेरे मन में सम्मान और प्यार है.’ 

मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं...', 'OMG 2' कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान

परेश रावल ने क्या कहा?
दरअसल, विवेक ललवानी को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने दावा किया है कि ‘ओएमजी 2’ असल में उस आइडिया पर आधारित थी, जिसे उन्होंने डायरेक्टर अमित राय के साथ मिलकर तैयार किया था, लेकिन अक्षय कुमार के जुड़ने के बाद इसमें काफी बदलाव किए गए और उन्हें आइडिया का क्रेडिट नहीं मिला. बता दें कि ‘ओएमजी’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल ने लीड रोल प्ले किया था, जबकि इसके सीक्वल में पंकज त्रिपाठी नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें:- 72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, इस मूवी ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *