The Odyssey Box Office Day 1:’द ओडिसी’ ने आते ही ध्वस्त किया ‘ओपनहाइमर का रिकॉर्ड, बनी क्रिस्टोफर नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनर

9df93137a34c494b1f30384dab9797a91784355954900209 original


‘द ओडिसी’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी और फ्राइडे, 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होन के बाद इसकी  भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआह हुई है. ‘ओपेनहाइमर’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज था जिसका असर शुक्रवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ के रूप में दिखा. ये भारत में नोलन की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. यहां इसके फर्स्ट डे का कलेक्शन जान सकते हैं.

द ओडिसी’ की कैसी रही भारत में ओपनिंग?
बता दें कि  ‘द ओडिसी’ की भारत में जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई और नतीजतन इसने बंपर ओपनिंग की. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन 8 हजार 413 शो से 17.40 करोड़ की नेट कमाई की, इससे भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 20.76 करोड़ रुपये हुआ है.

द ओडिसी’ का भारत में लैंग्वेज वाइज कलेक्शन
भाषा के आधार पर सैकनिल्क के मुताबिक ‘द ओडिसी’ ने  इंग्लिश वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ बढ़त बनाई, इसके बाद हिंदी-डब्ड वर्जन से इसने ओपनिंग डे पर 1.90 करोड़ कमाए जबकि तेलुगु वर्जन से इसके पहले दिन का कलेक्शन 1.10 करोड़ रुपये रहा. वहीं तमिल वर्जन की कमाई 65 लाख रुपये रही.

ये भी पढ़ें:-Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई हुई चौपट, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

द ओडिसी’ ने तोड़ा ओपनहाइमर के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड
‘द ओडिसी’ ने भारत में अपने पहले दिन 17.40 करोड़ की कमाई के साथ क्रिस्टोफर नोलन की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ के ओपनिंग डे कलेक्शन 14.5 करोड़ को मात दे दी है. इसी के साथ ये नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. इस ओपनिंग को और भी शानदार बनाने वाली बात यह है कि ‘द ओडिसी’ कोई फ्रेंचाइजी फिल्म नहीं है, और ये आंकड़े पूरी तरह से भारत में नोलन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग की वजह से आए हैं. उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड दौरान भी बमफाड़ परफॉर्म करेगी और बॉक्स ऑफिस लूट लेगी.

ये भी पढ़ें:-Dhamaal 4 BO Day 8: ‘द ओडिसी’ के आने का भी ‘धमाल 4’ पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, अब साल की टॉप 5 फिल्मों में करेगी एंट्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *