‘युवाओं की आवाज सुननी होगी…’, CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे राजकुमार राव, लिखा इमोशनल नोट

019fe3a14cb7a6277be4adf7d4a6bd6717847194265191400 original


दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक जैसी धांधलियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन अब एक अलग लेवल पर पहुंच चुका है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के आरोपों के बाद अब बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का बयान सामने आया है. उन्होंने शांति, बातचीत और सहानुभूति की अपील करते हुए कहा कि देश का विकास केवल निष्पक्ष शिक्षा के आधार पर ही संभव है. 

राजकुमार राव ने शेयर किया इमोशनल नोट
राजकुमार राव ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा इमोशनल नोट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘जब युवा खुद को अनसुना महसूस करते हैं, तो ये समाज के लिए एक याद दिलाने वाली बात होती है कि हमें उनकी बात सुननी चाहिए. हर आवाज को गरिमा, निष्पक्षता और सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए. साथ ही, शांति हमारी सबसे बड़ी ताकत बनी रहनी चाहिए. हिंसा, चाहे किसी भी तरफ से हो, केवल घावों को गहरा करती है और हमें समाधान से और दूर ले जाती है. ये समय बातचीत और संवेदना का है.’

ये भी पढ़ेंः सलमान खान के लिए घंटों इंतजार करती थीं काजल अग्रवाल? एक्ट्रेस बोलीं—’बॉलीवुड को साउथ से सीखनी चाहिए पंक्चुएलिटी’

‘हिंसा से नहीं, बातचीत से निकलेगा हल…’
उन्होंने आगे लिखा, ‘छात्र अपनी बात शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी के साथ रखें. वहीं, अधिकारियों को भी संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्रों की बात खुले मन से सुननी चाहिए. किसी भी समस्या का सही और लंबे समय तक चलने वाला समाधान बातचीत से ही निकलता है, टकराव से नहीं. आज के समय में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. हम सभी चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े और इस विकास की सबसे मजबूत नींव एक बेहतर और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था है. जय हिंद.’

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी सीजेपी छात्रों का प्रदर्शन लगातार सुर्खियों में है. 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद कई बॉलीवुड हस्तियां छात्रों के समर्थन में सामने आई हैं. शबाना आजमी, प्रकाश राज और प्रतिभा रांटा समेत कई फिल्मी सितारों ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज का समर्थन करते हुए निष्पक्ष शिक्षा और बातचीत के जरिए समाधान की बात कही है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *