सीजेपी यानी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और स्टूडेंट्स का प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. जहां एक तरफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट चल रहा है, वहीं मुंबई में भी स्टूडेंट्स सड़कों पर अपने हक की लड़ाई लड़ने पहुंचे. इसी बीच जहां कई सेलेब्स सोशल मीडिया से उनका सपोर्ट कर रहे हैं और हौसला बढ़ा रहे हैं. वहीं अब कुछ सितारे इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने सड़कों पर निकल पड़े, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं.
प्रतिभा रांटा ने किया पोस्ट
हाल ही में एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा, गुरफतेह सिंह पीरजादा और सिंगर अकासा इस प्रोटेस्ट में नजर आए. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया और आगे बढ़े. इसी बीच प्रतिभा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की और एक तस्वीर के साथ लिखा, ‘अब नहीं तो कब! चुप्पी तोड़िए. बाहर आइए और आवाज उठाइए.’

वहीं दूसरी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वो गुरफतेह और अकासा के साथ नजर आई, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

गुरफतेह के फॉलोअर्स हुए कम
इसके बाद गुरफतेह ने भी एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘जागो देश, जागो. एक बार फिर क्रांति आई है.’ साथ ही उन्होंने प्रोटेस्ट की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर लिखा, ‘मेरा पहला प्रोटेस्ट! मुझे बहुत डर लग रहा था. मुझे कई लोगों ने वहां जाने से मना किया क्योंकि उन्हें मेरी चिंता थी. कुछ लोगों ने मुझे ट्रोल भी किया और मेरे 50 फॉलोअर्स कम हो गए. लेकिन मुझे खुशी है कि मैं वहां गया. जिन्हें लगता है कि ऐसे मुद्दों से दूर रहना चाहिए, वहीं मैं इसे गलत मानता हूं. इसी सोच ने हमें यहां तक पहुंचाया हैं.’
अकासा ने उठाई आवाज
वहीं अकासा ने भी कई तस्वीरें पोस्ट की और लिखा, ‘कुछ बोलने से क्या ही हो जाएगा? लेकिन अब तक चुप रहकर क्या हुआ, ये हम सब देख रहे हैं. इसीलिए अब बोलकर भी देख लेते हैं. हमारे देश के स्टूडेंट्स और आने वाली पीढ़ियों को खुलकर बातचीत करने का हक मिलना चाहिए. राजनीति, धर्म, प्रचार जैसे मुद्दों से दूर होकर इंसानियत का साथ देना चाहिए.’
सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया
बता दें कि दिल्ली में मानसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘चलो संसद’ मार्च निकाला था, जहां हिंसा और लाठी चार्ज देखने को मिली. वहीं सोनम वांगचुक देश के बच्चों के भविष्य के लिए 25 दिन से अनशन पर हैं. वहीं पीटीआई के अनुसार, सोनम वांगचुक और सीजेपी के समर्थन में मुंबई के चैत्यभूमि पर लोग इकट्ठा हुए. सभी की मांग है कि शिक्षा व्यवस्था को ठीक किया जाए, पेपर लीक जैसी समस्या का समाधान हो और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें.
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: धीरज धूपर को मिली थी घर से आई चिट? पत्नी विन्नी ने बताई पूरी सच्चाई, बोलीं- ‘मैंने बाहर की इनफॉर्मेशन’