‘ओह माय डॉग’ में दिखेगा इंसान और डॉग का अनोखा रिश्ता, पंकज त्रिपाठी बोले- दिल छू जाएगी कहानी

1dfe52a3ef175ab7a225ed6af21e98ae17847077922091414 original


बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ओह माय डॉग’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने बताया कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इंसान और डॉग के बीच के प्यार और भरोसे की कहानी है. आइए जानते हैं पंकज त्रिपाठी और डायरेक्टर अमित राय ने फिल्म को लेकर क्या कहा.

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जब डायरेक्टर अमित राय उनके पास  इस फिल्म की कहानी लेकर आए तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी.

कहानी सुनते ही फिल्म के लिए कर दी हां

एक्टर ने कहा, ‘मैंने इससे पहले अमित राय के साथ फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ में काम किया था. जब अमित ने ‘ओह माय डॉग’ की कहानी सुनाई तो मुझे ये बेहद खास लगी. मैंने अमित से कहा कि मैं फिल्म करूंगा, चाहे मेरा किरदार कुछ भी हो. इंसान और डॉगी के बीच का रिश्ता बहुत अनोखा होता है. एक पालतू जानवर अपने मालिक से बिना किसी शर्त के प्यार करता है. वे सिर्फ साथ नहीं देता, बल्कि परिवार का हिस्सा बन जाता है. ये इसी खूबसूरत भावना को दिखाने वाली फिल्म है.’

ये भी पढे़ं: ‘पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो…’, तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

डॉग का प्यार होता है बिना किसी शर्त के

डायरेक्टर अमित राय ने भी ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की कहानी को लेकर अपनी सोच शेयर की. उन्होंने कहा, ‘मेरा उद्देश्य ऐसी कहानी बनाना था, जिससे हर परिवार जुड़ सके. बच्चे और डॉग्स के बीच की दोस्ती दुनिया के सबसे साफ और प्यारे रिश्तों में से एक होती है. इस फिल्म के जरिए मैं दर्शकों को हंसाना भी चाहता हूं और इमोशनल भी करना चाहता हूं. मुझे उम्मीद है कि फिल्म देखने के बाद लोगों के मन में जानवरों के प्रति ज्यादा प्यार और संवेदनशीलता पैदा होगी.’

एक बच्चे और डॉग की खास दोस्ती की कहानी
‘ओह माय डॉग’ की कहानी एक छोटे बच्चे और एक डॉग के बीच बनने वाली खास दोस्ती पर आधारित है. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक जानवर और इंसान के बीच का रिश्ता जिंदगी को बदल सकता है.

इन कलाकारों के साथ नजर आएंगे कई डॉग्स

इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा माही राय, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा और विजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म में ऑस्कर और ब्रूनो नाम के डॉग्स भी अहम किरदार निभा रहे हैं. खास बात ये है कि फिल्म में 250 से ज्यादा डॉग्स को शामिल किया गया है.

ये भी पढे़ं: ‘पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो…’, तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

31 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्माण अमित राय, राजेश भारद्वाज और सना वारसी ने किया है. इसे बाबूलाल बाइस्कोप और थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *