इतना बड़ा हो गया अजय-काजोल का बेटा, जिम में बहाया पसीना, 15 साल के युग का टांसफॉर्मेशन देखकर चौंक जाएंगे आप

936b5c4ceadb5bceb22fcffcee59cc0c17807212439911400 original


बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल का बेटा युग देवगन इस वक्त अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं. 15 साल के युग का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युग जिम में इंटेंस वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं. अजय और काजोल के बेटे का ये टांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान है.

युग देवगन का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग हैरान
युग का ये वीडियो उनके जिम ट्रेनर रोबिन बहल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनके बिफोर एंड आफ्टर जर्नी को दिखाया गया है. वीडियो की शुरुआत में युग बेल्ट के सहारे से पुलअप करते दिख रहे हैं. ये तब की क्लिप है जब उन्होंने वर्कआउट प्रैक्टिस शुरू की थी, लेकिन अब 15 साल के युग फिटनेस में प्रो हो चुके हैं. अगली क्लिप में युग का हैवी ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला. वो हैवी वेट लेकर पुलअप करते दिख रहे हैं. 

‘सबसे मेहनती लड़का’
रोबिन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘सबसे मेहनती लड़का. युग का डिसिप्लेन देखकर मैं इंस्पायर होता हूं. मैं चाहता हूं उसे बेस्ट लेवल पर लेकर जाऊं. ये तो बस शुरुआत है.’ युग के डोले-शोले देखकर सोशल मीडिया पर लोगों के होश उड़ गए हैं. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युग का स्टैमिना काफी जबरदस्त है.

ये भी पढ़ें:- ‘कजरा रे’ गाने वाली सिंगर अलीशा चिनॉय लौटीं मुंबई, तस्वीर शेयर कर लिखा- घर जैसी कोई जगह नहीं

फिटनेस फ्रीक हैं युग देवगन
अजय देवगन का बेटा अब पूरी तरह फिटनेस फ्रीक बन चुका है. युग की इस मेहनत, फिटनेस और दमदार स्टैमिना की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘जैसा बाप, वैसा बेटा.’ एक ने लिखा, ‘युग काफी आकर्षक हैं… वो बेहद क्यूट लगते हैं.’

क्या फिल्मों में नजर आएंगे युग देवगन
वैसे तो युग लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे शोबिज का हिस्सा बन रहे हैं. उन्होंने फिल्म ‘कराटे किड- लेजेंड्स’ के हिंदी वर्जन के लिए अपनी आवाज देकर डेब्यू किया है. फिलहाल युग का फोकस अपनी पढ़ाई पर है और वो आगे एक्टिंग में करियर बनाएंगे या नहीं, इस पर अभी कुछ साफ नहीं है.

ये भी पढ़ें:-HJTIHH BO Day 1:बॉक्स ऑफिस पर चला ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का जादू, 5 फिल्मों को रौंद बनाया तगड़ा रिकॉर्ड , जानें- कलेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *