‘उसे गोद लिया गया था…’, रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा

b4dd7d0155d11e111c4f21c4c8e45ba817850669251241372 original


बॉलीवुड की चमक-दमक और कलाकारों की लग्जरी लाइफ हमेशा फैंस को पसंद आती है. हालांकि इसके पीछे उनकी संघर्ष, मेहनत और मुश्किलें भी छिपी होती है. ऐसे ही एक सुपरस्टार थे राजेश खन्ना, जिन्होंने अपनी फिल्मों से ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई उनका दीवाना हो गया. लेकिन राजेश अपनी निजी जिंदगी में बहुत अकेले और दर्द से गुजर रहे थे. इसी बीच उनकी करीबी अनीता आडवाणी ने उनके लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 

राजेश खन्ना को मिले थे धोखे 

हाल ही में ‘मेरी सहेली’ के साथ पॉडकास्ट में अनीता ने कहा, ‘राजेश खन्ना किसी पर भरोसा नहीं करते थे. उन्हें गोद लिया गया था और उन्हें अपने रिश्तों में बहुत धोखे मिले. फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कई लोगों की मदद की और उनके करियर को बनाया. लेकिन जब वक्त आया, तो किसी ने उनका साथ नहीं दिया. इसी वजह से वो सभी पर शक करते थे. राजनीतिक चुनाव के समय भी वो प्रचार के लिए चले जाते थे, लेकिन उन्हें किसी ने पैसा नहीं दिया और उन्होंने भी कभी पैसा नहीं लिया.’
उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा

गोद लिया गया था…

अनीता ने आगे कहा, ‘कई लोग उनके बदले स्वभाव को लेकर पूछते थे लेकिन उनकी जिंदगी शुरू से बहुत मुश्किल रही थी. उन्हें जब पता चला कि उन्हें गोद लिया गया है, तो वो सदमे में चले गए थे. वो अपनी बहन और परिवार के करीब नहीं थे और जब उनकी बहन उनसे मिलने आई, तो उन्होंने पूछा, ‘ये कौन हैं?’ 

ये भी पढ़ें: पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, शुरू करेंगी ‘वाराणसी’ की शूटिंग

लगातार 15 हिट फिल्में दी

बता दें कि 1969 में ‘आराधना’ फिल्म से राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार बन गए, जिसके बाद उन्होंने लगातार 15 हिट फिल्में दी. उनके घर के बाहर निर्माता के लाइन लगे होते थे. लेकिन कुछ सालों बाद अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ वाली छवि को पसंद किया जाने लगा और रोमांटिक दौर पीछे हो गया, जिससे राजेश की लगातार 7 फिल्में फ्लॉप हो गईं. 

फ्लॉप होने पर रोने लगे राजेश 

राजेश ने 1990 के मूवी मैगजीन के साथ बातचीत में कहा था, ‘मुझे लगा कि सुपरस्टार बनना इंसान को पूरी तरह बदल देता है. लेकिन जब मेरा करियर नीचे गया, तो मैं शराब पीने लगा. मैं कोई सुपरह्यूमन, यीशु मसीह या महात्मा गांधी नहीं हूं. एक बार रात के 3 बजे मैं बारिश में छत पर अकेला था और लगातार 7 फिल्में फ्लॉप होने की वजह से बहुत रोने लगा. आसमान में देखकर कहने लगा कि हम गरीबों की इतनी मुश्किल परीक्षा मत ले कि तुझे मानना ही छोड़ दें.’
उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा

राजेश खन्ना की शादी 

बता दें कि 1942 में जतिन खन्ना के घर राजेश खन्ना का जन्म हुआ, हालांकि उनके रिश्तेदार चुन्नीलाल और लीलावती खन्ना ने उन्हें गोद लिया और अपने बेटे की तरह रखा. उन्होंने 1973 में एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी की थी, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए और कभी तलाक नहीं लिया. वहीं अनिता आडवाणी का दावा है कि वो राजेश खन्ना के साथ 10 साल तक रही. लेकिन कभी शादी नहीं की और राजेश के परिवार ने भी उन्हें नहीं अपनाया. इतनी मुश्किलें झेलने के बाद 69 की उम्र में राजेश ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

ये भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी से रमेश भट्ट तक, फिल्मों में इन कलाकारों ने निभाया शिक्षा मंत्री का यादगार किरदार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *