इतना ज़्यादा खर्च करना सही है? 50 वैनिटी वैन और 250 कारें, ‘वेलकम टू द जंगल’ का सेट देखकर हिल गए थे तुषार कपूर

b6d08cac425d542a5afa89a058642e9617848727044021064 original


बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार सहित 30 से ज्यादा स्टारर्स थे. अब तुषार ने अपनी इस फिल्म पर हुए बेशुमार खर्चे को लेकर बातचीत की है। तुषार ने फिल्म के सेट का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है, जहां उन्हें 250 कारें और 50 वैनिटी वैन देखने को मिलती थी. सेट पर इस ताम झाम और फिल्म के बजट को लेकर अब उन्होंने अपना रिएक्शन शेयर किया है.

तुषार बोले- इतना ज़्यादा खर्च करना सच में सही है?

तुषार कपूर ने हाल ही में स्क्रीन के साथ बातचीत में वेलकम टू द जंगल की शूटिंग की यादों को शेयर किया उन्होंने कहा, मैं बस वैन को देखते रहता था और सोचता था कि इतनी सारी वैन और सभी के स्टाफ का  रोज का खर्च कितना होता होगा. क्या डायरेक्टर का इतने सारे एक्टर्स को फिल्म में लेने का फैसला सही है?’ 

ये भी पढ़ें: थलपति विजय की ‘जना नायकन’ ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स

उन्होंने आगे कहा कि मैं सोचता था कि चाहे अहमद (वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर अहमद खान) का विजन अच्छा और अलग है, लेकिन फिर भी इतने सारे एक्टर्स को रखना और इतना ज़्यादा खर्च करना सच में सही है?’ तुषार ने आगे कहा कि ढेर सारी वैनिटी वैन के सेट पर होने के चलते उन्हें अपनी वैनिटी वैन तक पहुंचने में पांच मिनट का वक्त लग जाता था. उन्हें एक लंबी लाइन का सामनाकरना पड़ता था.

900 लोगों को मैनेज करते थे अहमद खान

अहमद खान ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से पिछले महीने बात करते हुए बताया था कि सेट पर 200 क्रू मेंबर, 150-200 बैकग्राउंड डांसर और स्टंट टीमें, घुड़सवार होते थे. अहमद ने आगे कहा था, ‘इसलिए कुछ दिनों में, मैं सेट पर 700 से 900 लोगों को मैनेज कर रहा था.’

ये भी पढ़ें: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 

‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई 

26 जून को रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, तुषार कपूर, रवीना टंडन, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी , फरीदा जलाल सहित 30 से ज्यादा स्टार्स हैं. 110 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपना बजट वसूल कर लिया है .सैकनिल्क के मुताबिक भारत में अब तक इस कॉमेडी फिल्म ने 133.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *