थलापति विजय पर रवि किशन ने साधा निशाना? साउथ में एक्टर्स की राजनीति पर दिया बड़ा बयान

b5642f27ea6e3a5a7faec4669dd8f75817849635243521372 original


भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक, अपनी फिल्मों और अभिनय से पहचान बनाने वाले एक्टर रवि किशन इन दिनों चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ और राजनीति सफर को लेकर खुलकर बात की. इसी बीच उन्होंने साउथ एक्टर्स और उनकी राजनीति पर ऐसा बयान दिया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी इसे थलापति विजय की ओर इशारा समझ रहे हैं. 

आमिर खान करना चाहते थे रोल 

द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में जब रवि किशन से पूछा गया कि आमिर खान के ऑडिशन देने के बाद भी उन्हें इस किरदार के लिए क्यों चुना गया? तो उन्होंने कहा, ‘आमिर पुलिस वाला का किरदार निभाना चाहते थे और खुद अपना ऑडिशन लिया था. उन्होंने वर्दी भी बनवा ली थी लेकिन किरण राव ‘मुक्काबाज’ फिल्म में मुझे देखकर इंप्रेस थी, इसीलिए मुझसे ये रोल करवाना चाहती थीं.’

साउथ एक्टर्स सीधा सीएम बनते हैं…

आगे उन्होंने कहा कि ‘जब मैं सांसद चुना गया, तब मुझे ये रोल मिला. सांसद के लिए मैं एक्साइटेड था, क्योंकि मेरे सीनियर्स वहां नहीं जाते थे और सभी सोचते थे कि एक्टर्स राजनीति को सीरियस नहीं लेते हैं. हालांकि अगर आप साउथ में देखेंगे, तो वहां एक्टर्स को सीधा सीएम बना देते हैं.’ बस फिर क्या था, सभी को लगने लगा कि साउथ एक्टर्स को लेकर रवि किशन का ये बयान थलापति विजय की ओर इशारा कर रहा हैं. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया हैं.

थलापति विजय पर रवि किशन ने साधा निशाना? साउथ में एक्टर्स की राजनीति पर दिया बड़ा बयान

ये भी पढ़ें: ‘तीन दिन से सो नहीं पाया, रो रहा हूं,’ स्टूडेंट प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज से सदमे में हैं शेखर सुमन

दिल्ली जाकर किरण ने की रवि से मुलाकात 

इसके अलावा उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘सांसद बनने के बाद मैं इतना व्यस्त था कि किरण राव से मिल भी नहीं पाता था, लेकिन वो मुझसे मिलने के लिए दिल्ली आईं. उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई और मैंने 45 मिनट में ही फिल्म के लिए हां कर दी.’ इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, जिसे कई अवॉर्ड्स मिले.

थलापति विजय पर रवि किशन ने साधा निशाना? साउथ में एक्टर्स की राजनीति पर दिया बड़ा बयान

रवि किशन की फिल्में 

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्म ‘धमाल 4’ थिएटर में रिलीज हुई, जिसमें वो एक डाकू के किरदार में नजर आएं. वहीं इससे पहले वो माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म ‘मां बहन’ और राम चरण की तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ में भी दिखाई दिए. आने वाले समय में वो अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भी हिस्सा है, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: ‘जो डर गया सो मर गया…’, सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- ‘भाई से पंगा नहीं’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *