Dhamaal 4 BO Day 15 Worldwide: अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा अक्षय की फिल्म रिकॉर्ड, ‘धमाल 4’ की 15 दिनों की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

8a7fa9b35d3b796b5124ed25f29cda391784972223832209 original


‘धमाल 4’ ने सिनेमाघरों मे रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं और ये अब तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि कई नई हिंदी फिल्मों और थलापति विजय की ‘जना नायकन’ के हिंदी वर्जन के सिनेमाघरों में आने के बावजूद, इसकी कमाई में कोई गिरावट नहीं आई. बल्कि, तीसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई. इसी बीच, इसने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को पीछे छोड़ते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चलिए यहां फिल्म के

‘धमाल 4’ ने 15वें दिन वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
कोईमोई के मुताबिक 14वें दिन की 2.42 करोड़ ग्रॉस (2.05 करोड़ नेट) कमाई के मुकाबले, इस एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म ने रिलीज के तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन भारत में 2.83 करोड़ ग्रॉस (2.4 करोड़ नेट) की कमाई करके बढ़त दिखाई. वहीं विदेशों में कमाई 25 लाख पर स्थिर रही. कुल मिलाकर, तीसरे फ्राइडे इस फिल्म ने ग्लोबली 3.08 करोड़ ग्रॉस की कमाई की, जो गुरुवार की 2.67 करोड़ ग्रॉस कमाई से 15.36% ज़्यादा है.

  • रिपोर्ट के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने भारत में 15 दिनो में 145.73 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है.
  • वहीं भारत में इसकी 171.96 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है.
  •  जबकि विदेशों में इसने अब तक 24.2 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  •  दोनों को मिलाकर, 15 दिनों का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 196.16 करोड़ रुपये (ग्रॉस) रहा है.

Dhamaal 4 BO Day 15 Worldwide: अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा अक्षय की फिल्म रिकॉर्ड, 'धमाल 4' की 15 दिनों की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

ये भी पढ़ें:-‘तीन दिन से सो नहीं पाया, रो रहा हूं,’ स्टूडेंट प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज से सदमे में हैं शेखर सुमन

‘धमाल 4’ ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
‘धमाल 4’ साल ने अपनी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस से इम्प्रेस किया है. रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. दरअसल ये साल 2026 में दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली चौथी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. रिलीज के 15 दिनों में 196.16 करोड़ रुपये (कोईमोई के आंकड़े) की कमाई के साथ अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के दुनियाभर में 195.45 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ये वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर इस साल की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है.

गौरतलब है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन धीमी रफ़्तार के कारण यह अजय देवगन स्टारर फिल्म को पीछे नहीं छोड़ पाएगी.

साल 2026 में वर्ल्डवाइड टॉप 5 बॉलीवुड फिल्में (ग्रॉस कलेक्शन)

  • धुरंधर 2 – 1850.85 करोड़
  • बॉर्डर 2 – 485.3 करोड़
  • भूत बंगला – 292.64 करोड़
  • धमाल 4 – 196.16 करोड़ (15 दिन)
  • वेलकम टू द जंगल – 195.45 करोड़


Dhamaal 4 BO Day 15 Worldwide: अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा अक्षय की फिल्म रिकॉर्ड, 'धमाल 4' की 15 दिनों की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

‘धमाल 4’ के बारे में
‘धमाल 4’ इस पॉपुलर फ्रैंचाइजी की चौथी इंस्टॉलमेंट है. ये फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. कोईमोई के मुताबिक ये फिल्म 150 करोड़ के बजट में बनाई गई है. 

ये भी पढ़ें:-‘सलमान खान डर गया…’, एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- ‘भाई से पंगा नहीं’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *