अगले 50 सालों में भी AI नहीं बांका कर पाएगा बाल! क्या वाकई में 100% सेफ हैं ये नौकरियां?

100d6cd570d696e74714fb672889c59917770978649281379 original


Artificial Intelligence: AI (Artificial Intelligence) का दौर जब से शुरू हुआ है, तब से छंटनी की खबरें अकसर ही सुनने को मिल रही हैं. ऐसे में लोग इस खौफ में जी रहे हैं कि कहीं अगला नंबर उनका न हो. ऐसा कहा जा रहा है कि अगले 50 सालों में ऐसी कोई भी नौकरी नहीं है, जो AI से 100 परसेंट सिक्योर्ड हो.

Reddit पर मिले जवाबों से पता चलता है कि आजकल लोगों का उन नौकरियों पर ज्यादा भरोसा है, जिनमें इंसानी तौर-तरीके, कौशल और बातचीत करने की जरूरत हो. जैसे-जैसे AI का दायरा बढ़ेगा, ये नौकरियां उसका अच्छे से सामना कर पाएंगी. 

AI से सुरक्षित नौकरियां

Reddit यूजर्स को लगता है कि AI के इस जमाने में ऐसी नौकरियां सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं, जिनमें हुनर की जरूरत पड़ती है जैसे कि प्लंबर, हेल्थकेयर से जुड़ी नौकरियां जैसे नर्स, थेरेपिस्ट, दाई और लाइसेंस वाले पेशे जैसे डॉक्टर और वकील.

यूजर्स का मानना ​​है कि आने वाले समय में AI इन नौकरियों की जगह पूरी तरह से नहीं ले पाएगा. एक यूजर ने कहा, ”मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं और मुझे अपने करियर के भी 5 साल से ज्यादा चलने की उम्मीद नहीं है. हर चीज इतनी तेजी से ऑटोमेट हो रही है. इस समय, अगर लंबे समय तक टिकने की बात हो, तो मैं कोडर के बजाय प्लंबर पर दांव लगाऊंगा.”

AI का इन जॉब्स पर नहीं असर

  • प्लंबर, टेक्नीशियन और बढ़ई के काम में इंसानी हुनर की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है. किसी पुरानी इमारत की मरम्मत या दीवारों के पीछे की वायरिंग को ठीक करना फिलहाल AI के बस की बात नहीं.
  • नर्स, थेरेपिस्ट, सर्जन, डेंटिस्ट की जगह भी AI नहीं ले सकता. AI बेशक बीमारी का पता लगा सकता है, लेकिन मरीज का इलाज करने, उसे सहारा देने और उसकी भावनाओं को समझने में AI नाकाम साबित होगा. 
  • HVAC (Heating, Ventilation and Air Conditioning) और वेल्डिंग जैसे काम सेंसरी फीडबैक पर निर्भर करते हैं. इनके लिए श्रमिक को खुद को अलग-अलग स्थितियों में ढालना पड़ता है, जो AI या रोबोट्स से परे हैं. 

ये भी पढ़ें:

46750 लोगों की गई नौकरी, क्यों Meta, Oracle और Microsoft ने एक ही महीने में निकाले इतने सारे लोग? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *