BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच

208f01f18e59445a13984230b476b7421783690151106975 original


भारतीय टीम इसी साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी. शुक्रवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि ‘इंडिया ए’ इसी साल दिसंबर में 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए नेपाल टूर पर आएगी. CAN ने आगामी सीरीज का शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जो 9 दिसंबर-13 दिसंबर तक खेली जाएगी.

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) के प्रेसिडेंट चतुर बहादुर चंद, सीएएन के सचिव पारस खड़का और BCCI सचिव देवजीत सैकिया के बीच बैठक के बाद द्विपक्षीय सीरीज पर फैसला लिया गया. दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच खेले जाएंगे, जिनकी मेजबानी कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी स्थित टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड करेगा.

  • 9 दिसंबर – पहला टी20
  • 11 दिसंबर – दूसरा टी20
  • 13 दिसंबर – तीसरा टी20

नेपाल के लिए यह बहुत बड़ा मौका होगा, क्योंकि इंडिया ए में IPL के बड़े सितारे और भारत की सीनियर क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके कुछ खिलाड़ी भी शामिल हैं. नेपाल क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में शानदार खेल दिखाया है.

नेपाल पिछले दोनों टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करके आई थी. 2024 के विश्व कप में नेपाल की टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी, लेकिन 2026 के वर्ल्ड कप में उसने अपने प्रदर्शन में सुधार लाते हुए स्कॉटलैंड को धो डाला था. वर्ल्ड कप में नेपाल ने इंग्लैंड को भी लगभग हरा ही दिया था, लेकिन अंत में उसे 4 रनों की करीबी हार झेलनी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें:

PM मोदी का स्टीव वॉ को ‘स्पेशल गिफ्ट’, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *