‘इसे अनदेखा करना बेवकूफी है’, ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर बॉलीवुड की चुप्पी पर भड़के राम गोपाल वर्मा

b7c75fe64b323b8c9b76d053502278d217748038549781372 original


फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. इसी बीच मशहूर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पूरे बॉलीवुड का ध्यान खींच लिया है. उन्होंने सवाल उठाया है कि इतनी बड़ी हिट फिल्म होने के बावजूद इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग चुप क्यों हैं? उनका कहना है कि ये खामोशी हैरान करने वाली है और इससे कई तरह के सवाल पैदा होते हैं.

रामगोपाल वर्मा ने उठाए सवाल 

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी राय देते हुए कहा कि आदित्य धर की इस फिल्म ने इंडस्ट्री के बीच मानो बड़ा धमाका कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद कोई खुलकर तारीफ नहीं कर रहा. शायद फिल्म की सफलता इतनी बड़ी है कि बाकी लोग समझ ही नहीं पा रहे कि कैसे रिएक्ट करें, या फिर वो इसे नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके मुताबिक, कुछ लोग यह सोचकर चुप हैं कि यह बस एक ट्रेंड है जो जल्द खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा सोचना गलत है. 

उन्होंने फिल्म को ‘डायनासोर’ जैसा बताते हुए कहा कि यह इतनी बड़ी और ताकतवर है कि इसे अनदेखा करना बेवकूफी होगी. अगर इंडस्ट्री के लोग इसे गंभीरता से नहीं लेंगे, तो वो पीछे रह सकते हैं. वर्मा ने अपने सलाह देते हुए कहा कि इस फिल्म से कुछ नया सीखें क्योंकि यह फिल्ममेकिंग का एक लेवल दिखाती है.

फिल्म ने की जबरदस्त कमाई 

बता दें, रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म ने 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है. इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, अक्षय खन्ना, गौरव गेरा और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी, एक्शन और प्रेजेंटेशन को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *