‘सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद…’, कंगना रनौत ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, ‘सीता’ के रूप में आईं नजर

3a464c625f040adb35083d791348efb217854956282081400 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. इस बार उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सीता के किरदार में नजर आ रही हैं. कंगना ने ये तस्वीर साल 1997 की है, जब उन्होंने स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था.

कंगना रनौत ने शेयर की थ्रोबैक फोटो
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है. फोटो में वो लाल साड़ी पहने सीता के रूप में खड़ी दिखाई दे रही हैं. उनके साथ एक बच्ची राम के किरदार में नजर आ रही है, जबकि एक बच्चा हनुमान की भूमिका में उनके पास बैठा हुआ है. 

सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद...', कंगना रनौत ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, 'सीता' अवतार में दिखीं

इस तस्वीर के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, ‘राम- चंद्रेश कुमारी, सीता- कंगना रनौत, हनुमान जी- पारुल मोगिल… साल 1997, हिल व्यू पब्लिक स्कूल, सरकाघाट, मंडी.’

ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड

सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद…
इसके बाद कंगना ने तस्वीर का क्लोजअप शेयर किया, जिसमें वो आशीर्वाद देने वाली मुद्रा में नजर आ रही हैं. इस पर उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा, ‘सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद.’ इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी शेयर किए हैं. 

सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद...', कंगना रनौत ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, 'सीता' अवतार में दिखीं

‘रामायण’ के ट्रेलर के बीच शेयर की तस्वीर
कंगना ने ये थ्रोबैक तस्वीर ऐसे वक्त पर शेयर की है, जब हाल ही में रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं. उनके लुक और हिंदी भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है.

वहीं, कंगना पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने जेन जी को ‘गटर जनरेशन’ बताते हुए उनके प्रदर्शनों पर अपनी राय रखी थी और कहा था कि उन्होंने इससे पहले इतनी ‘असभ्यता’ नहीं देखी.

इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना रनौत
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं. ये फिल्म 26/11 मुंबई हमलों के दौरान अस्पताल कर्मचारियों की बहादुरी पर आधारित थी. फिल्म से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई. कंगना जल्द ही आर माधवन के साथ फिल्म ‘सर्कल’ में नजर आएंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास फिल्म ‘क्वीन 2’ भी है.

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office: गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शॉकिंग रही ‘जना नायकन’ से ‘द ओडिसी ‘की कमाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *