रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी

729f62385ca5b6666e319aa6a1fb3ee41785253698113587 original


रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर पहले 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था. लेकिन स्टूडेंट प्रोटेस्ट की वजह से ट्रेलर पोस्टपोन किया गया. अब ट्रेलर की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज होने वाला है.

कितने बजे रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर?
फिल्म के मेकर नमित मल्होत्रा ने पोस्ट कर लिखा, ‘रामायण का ट्रेलर 31 जुलाई गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त पर सुबह 4.15 बजे रिलीज होगा.’ नमित की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक्टर ऋतिक रोशन ने पोस्ट कर लिखा- इंतजार नहीं कर सकता. फिल्म में नजर आने वाले एक्टर रवि दुबे ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई.

बता दें कि खबरें हैं कि फिल्म का ट्रेलर सोनी पिक्चर्स की स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे के साथ भी अटैच किया जाएगा. बता दें कि सोनी पिक्चर्स ही रामायण को दुनियाभर में डिस्ट्रिब्यूट करने वाली है

ये भी पढे़ं- बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में ‘धमाल 4’ ने मारी बाजी, ‘द ओडिसी’-‘अल्फा’ का ऐसा रहा हाल

ये भी पढ़ें- ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म

इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा है. फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होने वाली है. पहला पार्ट इस दिवाली 2026 को रिलीज होने वाला है. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर 2027 में रिलीज होने वाला है. फिल्म का बजट 4 हजार करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. 

‘रामायण’ की स्टारकास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में हैं. वहीं साई पल्लवी सीता के किरदार में हैं. रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. वहीं सनी देओल हनुमान का रोल प्ले करने वाले हैं. यश रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं. अरुण गोविल फिल्म में दशरथ का रोल प्ले करेंगे. वहीं रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय जैसे स्टार्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

मालूम हो कि ‘रामायण’ का हाल ही में इवेंट हुआ था. 17 जुलाई को दिल्ली के भारत मंडपम में ये इवेंट रखा गया. इस इवेंट कुछ मीडिया के लोग, फैंस और इंफ्लुएंसर नजर आए. ये इवेंट काफी ग्रैंड था. इस इवेंट में फिल्म की कास्ट से मिलवाया गया था. यश ने सरप्राइज एंट्री ली थी. इसी इवेंट में फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया गया था, जिसकी जमकर तारीफ हुई थी.

रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक

इस फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में देखा गया. उन्होंने माथे पर मुकुट पहना था, गले में जूलरी, बाजूबंद, कान में कुंडल पहने थे. साथ ही ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना था. साथ ही माथे पर तिलक लगाया हुआ था. रणबीर के इस लुक को मिक्स रिस्पॉन्स मिला था. रिपोर्ट्स हैं कि रणबीर ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की. उन्होंने नॉनवेज तक खाना छोड़ दिया था.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *