‘जना नायकन’ ने 8वें दिन कमल हासन की ‘विक्रम’ के उड़ाए परखच्चे, ओपनिंग वीक पर बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

620bc9ba0aad077ee462e2549ac7f2b61785490900870209 original


 थलपति विजय और  बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘जना नायकन’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा दिया है और ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. इस दौरान इसने ठीक कमाई की है. वहीं तमिल पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा ने कमल हासन की ‘विक्रम’ को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

‘जना नायकन’ ने 8 दिनों में कितनी कमाई की?
सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक, ‘जना नायकन’ ने रिलीज के आठवें दिन 3.98 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है. बुधवार को इसने 6.1 करोड़ रुपये कमाए थे. यानी 8वें दिन इसकी कमाई में 35% की गिरावट देखी गई. दरअसल सिनेमाघरों में शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के आने से इसकी कमाई को झटका लगा है जिसके चलते इसने 8वें दिन अपना अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.

हालांकि एच. विनोथ की डायरेक्ट की गई इस फिल्म ने भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और 8 दिनों में इसकी कुल कमाई 153.48 करोड़ रुपये (नेट) तक पहुंच गई है. फिल्म की घटती रफ्तार को देखते हुए अब इसका अपने 300-350 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट का वसूलना नामुमकिन हो गया है.  थलापति विजय के लिए यह एक बड़ी निराशा है, क्योंकि यह बड़े पर्दे पर उनकी आखिरी फ़िल्म थी.

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office: गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शॉकिंग रही ‘जना नायकन’ से ‘द ओडिसी ‘की कमाई

जना नायकन' ने 8वें दिन कमल हासन की 'विक्रम' के उड़ाए परखच्चे, ओपनिंग वीक पर बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

 ओपनिंग वीक में में बनाया ये रिकॉर्ड
बता दें कि ‘जना नायकन’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही ‘करुप्पू’ (113.85 करोड़) के ओपनिंग वीक कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए 2026 में कॉलीवुड में सबसे बड़ी ओपनिंग वीक कमाई का रिकॉर्ड बना लिया था. वहीं थलपति विजय की इस फिल्म ने अब कमल हासन की ‘विक्रम’ के 143.95 करोड़ को पीछे छोड़ते हुए तमिल सिनेमा में अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग वीक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में छठी पोजिशन हासिल कर ली है. 

जना नायकन' ने 8वें दिन कमल हासन की 'विक्रम' के उड़ाए परखच्चे, ओपनिंग वीक पर बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

ये हैं तमिल सिनेमा की टॉप 10 हाईएस्ट ओपनिंग वीक कमाई वाली फिल्में

  1. लियो: 264.25 करोड़ (8-दिन)
  2. जेलर: 235.85 करोड़ (8-दिन)
  3. कुली: 229.73 करोड़ (8-दिन)
  4. द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम: 182.45 करोड़ (8-दिन)
  5. पोन्नियिन सेलवन I: 175.6 करोड़
  6. जना नायकन: 153.48 करोड़ (8-दिन)
  7. विक्रम: 143.95 करोड़
  8. बिगिल: 129.40 करोड़
  9. सरकार: 123.05 करोड़ (10-दिन)
  10. गुड बैड अग्ली: 119.22 करोड़ (8-दिन)

ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *