Dhamaal 4 Day 19 BO: ‘सिंघम रिटर्न्स’ का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में ‘धमाल 4’, बॉक्स ऑफिस पर धमाका

1d0eb15657d676c18c3f500a5c74f3f01785325711411587 original


अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ को फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं. इस फिल्म ने लोगों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार परफॉर्म कर रही है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म को 5,183 शोज मिले और फिल्म को 18 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. 

भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फ़िल्म पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

बता दें कि फिल्म ने 14 करोड़ से ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 96 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40.65 करोड़ कमाए. 15वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ कमाए. 16वें दिन 4.50 करोड़, 17वें दिन 6.25 करोड़, 18वें दिन 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने टोटल 153.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. वहीं ग्रॉस 182.32 करोड़ का कलेक्शन किया. 

फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 211.77 करोड़ कमाए. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 29.45 करोड़ कमाए. अब फिल्म अजय देवगन की ‘सिंघम रिटर्न्स’ का रिकॉर्ड ब्रेक करने की तैयारी में है.

कातिल अदाओं से कहर ढाती हैं ‘बबीता जी’, 18 सालों में इतना बदल गया मुनमुन का लुक

सिंघम रिटर्न्स को पछाड़ने की तैयारी में ‘धमाल 4’
अजय देवगन की वर्ल्डवाइड कलेक्शन के हिसाब से टॉप 5 फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ नबंर वन पर है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 361 करोड़ कमाए थे. दूसरे नंबर पर ‘दृश्यम 2’ है. इस फिल्म ने 342.31 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. तीसरे नंबर पर ‘गोलमाल अगेन’ है. इस फिल्म ने 308.62 करोड़ का कलेक्शन किया था. चौथे नंबर पर ‘टोटल धमाल’ है. फिल्म ने 232.18 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें नंबर पर ‘सिंघम रिटर्न्स’ है.

 

इस फिल्म ने 216.56 करोड़ का बिजनेस किया. अब ‘धमाल 4’ ने 211.77 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा लिए हैं और जल्द ही ‘सिंघम रिटर्न्स’ को पछाड़ने की तैयारी में हैं. ‘धमाल 4’ इस साल की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म है. ‘धमाल 4’ से आगे ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘भूत बंगला’ है. फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है लेकिन ‘धमाल 4’ के लिए ‘भूत बंगला’ पछाड़ना एक मुश्किल टास्क है. ‘भूत बंगला’ ने 270 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

‘धमाल 4’ में दिखे ये स्टार्स

फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया है. इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म में रवि किशन भी दिखे हैं. इसके अलावा फीमेल लीड में अंजलि आनंद और संजीदा शेख जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है. ‘धमाल’ एक सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी है. अभी तक 4 पार्ट्स आ गए हैं और चारों पार्ट्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *