क्यों नहीं हो पाई अभिषेक-करिश्मा की शादी? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

462f20e0f4646093dee2c66e08d20a5217853247027891064 original


90 के दशक के अंत में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के रिश्ते की शुरुआत हुई थी. दोनों ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया था. दोनों की सगाई भी हो चुकी थी और वो शादी के बंधन में बांधने वाले थे. हालांकि अचानक उनकी शदी टूट गई थी, जिसने सभी को हैरान कर दिया था. अब दोनों के रिश्ते को लेकर डायरेक्टर और प्रोड्यसूर सुनील दर्शन ने बड़ा खुलासा किया है. 

क्यों नहीं हो पाई अभिषेक-करिश्मा की शादी?

हाल ही में सुनील दर्शन ने हिंदी रश को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के टूटे हुए रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. बता दें कि अभिषेक और करिश्मा ने अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकार किया था. बाद में दोनों ने सगाई कर ली थी. हालांकि ये सगाई जल्दी टूट गई थी.

क्यों नहीं हो पाई अभिषेक-करिश्मा की शादी? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें: लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से

सगाई टूटने का दोष कभी जया बच्चन तो कभी करिश्मा की मां और एक्ट्रेस बबीता को दिया जाता रहा. इस मुद्दे  को लेकर अब दर्शन ने कहा, ‘लोग बबीता जी, जया जी, करिश्मा या अभिषेक को दोष देते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि ये बातें किस्मत पर छोड़ देनी चाहिए. उनका रिश्ता बहुत उतार-चढ़ाव वाला था. अलग-अलग जोड़ों के लिए प्यार का इज़हार अलग-अलग तरह से होता है और हर रिश्ते का अपना एक मिज़ाज होता है. दोनों के बीच कई बातों पर असहमति थी.’

सगाई टूटने के बाद कहां गई थीं करिश्मा कपूर?

सुनील दर्शन ने करिश्मा कपूर के साथ ‘जानवर’, ‘एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ़ लव’ और ‘हां मैंने भी प्यार किया’ जैसी फिल्मों में काम किया है और उन्होंने करिश्मा को बेहद करीब से जाना है. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि जब अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूटी थी उस वक्त वो करिश्मा के घर पर ही थे. उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि शादी नहीं हो पाई.

क्यों नहीं हो पाई अभिषेक-करिश्मा की शादी? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी

सुनील ने बताया कि रिश्ता टूटने के बाद करिश्मा कपूर नया साल मनाने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क गई थीं. उन्होंने कहा कि इसके बाद अचानक से खबर आई कि वो बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर रही हैं. सुनील  ने कहा कि करिश्मा का ये फैसल उन्हें समझ नहीं आया था.

2003 में शादी, 2016 में तलाक

साल 2003 में करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की थी. इसके बाद कपल ने दो बच्चों एक बेटी समायरा और एक बेटे कियान राजा कपूर का वेलकम किया था. हालांकि साल 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक हो गया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *