रैपर बादशाह की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में है. उनकी पत्नी और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर किए, जिससे ऐसा लग रहा है कि उनकी शादी में अनबन चल रही हो. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वो अपने पति की ताकत से डरती थीं. इसके बाद ईशा की मां पूनम रिखी ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कियी है.
बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिंदी में ‘कर्म’ को लेकर दो पोस्ट शेयर किए. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. वहीं, बादशाह ने अब तक इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. पोस्ट में लिखा था, ‘कर्म लौटकर जरूर आता है. अगर आप किसी की जिंदगी मुश्किल बनाते हैं, तो भगवान आपकी मौत भी मुश्किल बना देंगे.’

वहीं दूसरी स्टोरी में पूनम रिखी ने लिखा, ‘कर्म कभी माफ नहीं करता. अगर आपने किसी को रुलाया है, तो एक दिन आपको भी आंसू बहाने पड़ेंगे. कर्म का हिसाब कभी गलत नहीं होता. समय आने पर कर्म बिना किसी पक्षपात के इंसाफ करता है. भगवान आपको माफ कर सकते हैं, लेकिन आपके कर्म आपको कभी माफ नहीं करेंगे.’

बता दें, बादशाह और ईशा रिखी की शादी को लेकर चर्चाएं तब शुरू हुईं, जब ईशा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं, जिनके निशान बाहर से दिखाई नहीं देते. लंबे समय तक मैं चुप रही, क्योंकि मुझे डर लगता था. मुझे लगता था कि मेरे पति के पास इतनी ताकत हैं कि चुप रहना ही मेरे लिए सबसे सेफ रास्ता है.’
ये भी पढ़ेंः सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
ईशा ने आगे लिखा, ‘मेरी खामोशी का मतलब ये नहीं था कि मैंने सब कुछ स्वीकार कर लिया था. ये सिर्फ खुद को बचाने का एक तरीका था. आज मैंने डर नहीं, बल्कि हिम्मत को चुना है. हो सकता है कि मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न हूं, लेकिन अब ये दिखावा भी नहीं कर सकती कि सब कुछ ठीक था.’
ईशा रिखी की इस पोस्ट पर जैस्मिन भसीन, चेतना पांडे और करण औजला की पत्नी पलक औजला समेत कई सितारों ने उनका सपोर्ट किया. वहीं, बादशाह ने अब तक अपनी शादी को लेकर चल रही इन चर्चाओं पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
बादशाह की शादियां
बता दें कि बादशाह ने इसी साल चार महीने पहले ईशा रिखी से सीक्रेट वेडिंग की थी. उनकी सासु मां सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर की थी. इससे पहले बादशाह ने साल 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी. साल 2020 में दोनों अलग हो गए. उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है.
ये भी पढ़ेंः ‘चुप रही क्योंकि मुझे डर था…’, बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द