Box Office: धमाल 4′ की तीसरे मंडे घटी कमाई, फिर भी सलमान खान की फिल्म के उड़ा दिए परखच्चे

7c7cefba245a6f3aa5cedae698ab43af1785232226909209 original


 

अजय देवगन स्टारर और इंद्र कुमार निर्देशित ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. रिलीज के दो हफ्ते धमाकेदार कमाई करने के बाद तीसरे वीकेंड पर भई इसने ठीक कमाई की. हालांकि तीसरे मंडे को इसने रिलीज के बाद पहली बार 2 करोड़ रुपये से कम की कमाई की है. फिर भी इसकी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बनी हुई है. चलिए यहां इसके 18 दिनों का कलेक्शन जानते हैं.

ये भी पढ़ें:-Monday Box Office: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘जना नायकन’, जानें- ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ का कलेक्शन

धमाल 4′ ने 18 दिनों में कितनी की कमाई?

  • बता दें कि बॉलीवुड एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म ने ‘धमाल 4’ ने अपनी रिलीज के तीसरे मंडे यानी 18वें दिन 1.5 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • वहीं तीसरे शुक्रवार (15वें दिन) के 2.29 करोड़ रुपये के मुकाबले इसमें 34.49% की गिरावट आई, जो फिल्म की अच्छी पकड़ को दिखाता है.
  •  कुल मिलाकर, फिल्म ने अपनी रिलीज के 18 दिनों में  इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 158.63 करोड़ रुपये नेट कमाई कर ली है
  • जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 187.18 करोड़ रुपये हुआ है
  • फिल्म में दर्शकों की दिलचस्पी अभी भी बनी हुई है जिसके देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का लाइफटाइम टोटल कलेक्शन 170-175 करोड़ रुपये नेट तक पहुंच सकता है.

भारत में ‘धमाल 4’ की हर हफ़्ते की कमाई (कोईमोई के मुताबिक नेट कलेक्शन) 

पहला हफ़्ता – 99.09 करोड़ 
दूसरा हफ़्ता – 44.24 करोड़ 
15वां दिन – 2.29 करोड़ 
16वां दिन – 4.79 करोड़
 17वां दिन – 6.72 करोड़ 
18वां दिन – 1.5 करोड़
कुल कलेक्शन- 158.63 करोड

धमाल 4 ने दी सलमान खान की दबंग 2 को मात
रिलीज के 18 दिनों में 158.63 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, धमाल 4 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दबंग 2 के 158.5 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेकश्न को पीछे छोड़ दिया है. अब इसके निशाने पर टाइगर श्रॉफ की बागी 2 (165 करोड़ रुपये) और आमिर खान की सितारे जमीन पर (166.58 करोड़ रुपये) को मात देना है. ये सलमान खान की रेस 3 (169 करोड़ रुपये) से भी आगे निकल सकती है. फिलहाल देखने वाली बात होगी की तीसरे वीक में ये कैसा परफॉर्म कर पाती है.

ये भी पढ़ें-‘ड्रैगन’ की शूटिंग के दौरान Jr NTR के कंधे में लगी चोट, डॉक्टर्स ने दो महीने रेस्ट की दी सलाह

धमाल 4 के बारे में
धमाल 4 का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया और ये इस पॉपुलर फ्रैंचाइजी की चौथी इंस्टॉलमेंट हैं. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, जावदे जाफरी और संजय मिश्रा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *