‘काला हिरण’ फिल्म पर बिश्नोई समाज का विरोध तेज, फिल्म पर रोक लगाने की मांग

46a3b928456899849a6c54e3903ae38517853912091671064 original


जोधपुर ‘काला हिरण’ फिल्म को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा पहले ही फिल्म के उद्देश्य पर आपत्ति जताए जाने के बाद अब बिश्नोई समाज ने भी फिल्म का खुलकर विरोध शुरू कर दिया है. अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने फिल्म निर्माता अमित जानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा कि अमित जानी बिश्नोई भी नहीं है. काला हिरण फिल्म के जरिए बिश्नोई समाज की छवि खराब करने की साजिश की जा रही है. बिश्नोई समाज के युवाओं को भ्रमित किया जाएगा, फिल्म देखकर देश दुनिया में बिश्नोई समाज की छवि एक गैंग्स्टर जैसी हो जाएगी. क्योंकि इस फिल्म में बिश्नोई समाज को गैंगस्टर दिखाया गया है.

बिश्नोई समाज की गलत छवि प्रस्तुत करने का प्रयास किया

देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि बिश्नोई समाज काले हिरण को देवतुल्य मानता है. उनका कहना है कि सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का मामला अलग विषय है, लेकिन ‘काला हिरण’ फिल्म के माध्यम से पूरे बिश्नोई समाज और उसके युवाओं की गलत छवि प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में समाज के युवाओं को गैंगस्टर के रूप में दिखाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है.

ये भी पढ़ें: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का ‘सुपरहीरो’?

अमित जानी पर भड़के देवेंद्र 

बुढ़िया ने फिल्म निर्माता अमित जानी द्वारा अपनी जान को खतरा बताए जाने के दावों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि निर्माता बेवजह झूठी अफवाहें फैला रहे हैं और यह केवल फिल्म की पब्लिसिटी हासिल करने का तरीका है. उनका आरोप है कि दो-तीन कथित धमकी भरे फोन कॉल का प्रचार कर फिल्म को चर्चा में लाने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज किसी भी प्रकार की हिंसा में विश्वास नहीं रखता, लेकिन समाज की छवि धूमिल करने वाले किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से विरोध करेगा. बुढ़िया ने केंद्र और राज्य सरकार से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: शादियों में गाने वाले सोनू निगम कैसे बने टॉप सिंगर? एक्टिंग से शुरू किया था सफर

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ‘काला हिरण’ का टीजर हटाने का आदेश 

सलमान खान की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक को फटकार लगाते हुए फिल्म का टीजर हटाने का निर्देश दिया है. इसी घटनाक्रम के बाद फिल्म को लेकर विवाद और तेज हो गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *