‘धमाल 4’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं और फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितश देशमुख और जावेद जाफरी नजर आ रहे हैं. चारों को स्क्रीन पर देखकर फैंस हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं. अब ‘धमाल 4’ ने बॉलीवुड की 8 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए जानते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.
‘धमाल 4’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने 210.36 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 185.41 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं नॉर्थ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया जैसे ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 24.95 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म धमाका कर रही है.
ये भी पढ़ें- Box Office: 4 करोड़ के बजट में बनी इस मराठी हॉरर फिल्म का धमाका, 3 दिन में ही बना डाला रिकॉर्ड
फिल्म ‘धमाल 4’ ने इन 8 फिल्मों को पछाड़ा
‘धमाल 4’ ने बॉलीवुड की 8 बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. इस लिस्ट में शाहरुख खान-अक्षय कुमार जैसे स्टार्स की फिल्में हैं. ‘धमाल 4’ न अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ और ‘केसरी’ को पछाड़ दिया है. वहीं शाहरुख खान की ‘रा-वन’ और ‘डॉन 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं वरुण धवन की ‘ब्रदीनाथ की दुल्हनियां’, आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, सुशांत सिंह राजपूत की ‘छिछोरे’ और ऋतिक रोशन की ‘काबिल’ को पछाड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Closing BO: नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, ‘कॉकटेल 2’ सहित 4 फिल्मों को पछाड़ा
- ‘पैडमैन’ ने 203.05 करोड़ कमाए थे.
- ‘केसरी’ ने 205.54 करोड़ का कलेक्शन किया.
- ‘रा-वन’ ने 203.95 करोड़ का बिजनेस किया.
- ‘डॉन 2’ ने 209.55 करोड़ कमाए.
- ‘ब्रदीनाथ की दुल्हनियां’ ने 206.95 करोड़ का बिजनस किया.
- ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 208.17 करोड़ कमाए.
- ‘छिछोरे’ ने 208 करोड़ का कलेक्शन किया.
- ‘काबिल’ ने 209.5 करोड़ का बिजनेस किया.
फिल्म ने बनाया एक और रिकॉर्ड
इसी के साथ फिल्म टॉप 100 बॉलीवुड ग्रॉसर की लिस्ट में एंटर कर गई है. 96th नबंर पर डॉन 2 थी. लेकिन अब इस नंबर पर ‘धमाल 4’ आ गई है. अब फिल्म की नंजर ‘हिचकी’, ‘सिकंदर’ और ‘थामा’ पर है. ‘हिचकी’ ने 210.81 करोड़ कमाए. ‘सिकंदर’ ने 211.34 करोड़ का बिजनेस किया. और ‘थामा’ ने 211.8 करोड़ का बिजनेस किया.
‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट
बता दें कि इस फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितश देशमुख और जावेद जाफरी के अलावा रवि किशन, अंजलि आनंद और संजीदा शेख जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में सभी मिलकर खजाना ढूंढ़ते हैं.
कब आए थे ‘धमाल’ के तीनों पार्ट्स
ये सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ का चौथा पार्ट है. इससे पहले फर्स्ट पार्ट 2007 में आया था. इस फिल्म के साथ W के नीचे खजाना टैगलाइन हिट हो गई थी. पहले पार्ट में जावेद जाफरी, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और आशीष चौधरी जैसे स्टार्स थे. फिल्म का दूसरा पार्ट का नाम डबल धमाल है. ये 2011 में आया था. इस फिल्म में संजय दत्त भी दिखे थे. फिल्म के तीसरे पार्ट का नाम टोटल धमाल है. ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, अजय देवगन, जावेद जाफरी जैसे स्टार्स थे.