‘टॉक्सिक’ में अपने किरदार पर कियारा आडवाणी का खुलासा, कहा- ‘ऐसा ही रोल ढूंढ रही थी’

d3e6d945da66d5f0e10ca2c15efc2f1e17854936136021372 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. वहीं वो जल्द ही अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म में उनके किरदार और परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है, हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म में सिर्फ यश को ही लीड के तौर पर दिखाया गया, जबकि महिला किरदारों पर ज्यादा फोकस नहीं है. इसी बीच कियारा के बर्थडे पर मेकर्स ने नया पोस्टर शेयर किया है. साथ ही कियारा ने अपने और महिलाओं के किरदार को लेकर खुलकर बात की है. 

सामने आया नया पोस्टर

फिल्म में कियारा ‘नादिया’ के किरदार में दिखाई देंगी, जिसके पोस्टर ने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया था. इसी बीच केवीएन प्रोडक्शंस ने कियारा के बर्थडे पर नया पोस्टर शेयर किया और लिखा, ‘हमारी नादिया को बर्थडे की शुभकामनाएं.’ पोस्टर में कियारा रेड कलर के ड्रेस में नजर आ रही है, जो दर्शकों का ध्यान खींच रही है. 

नादिया जैसा किरदार चाहती थीं कियारा 

फेमिना के साथ बातचीत में कियारा ने बताया, ‘जब गीतू मोहनदास ने मुझे ये पूरी कहानी सुनाई, तो मैं बहुत हैरान थी कि कोई इस तरह के किरदार को कैसे लिख सकता हैं. ‘नादिया’ का रोल बहुत अलग-अलग इमोशंस के साथ जुड़ा है, जिसमें कमजोरी, ताकत और अलगाव सब कुछ देखने को मिलता है. मुझे इस किरदार में सब कुछ मिला, जिसे मैं लंबे समय से ढूंढ रही थी. अब मैं उस मुकाम पर हूं, जहां इस तरह के मुश्किल रोल भी निभा सकती हूं.’ 

अपने किरदार पर मेहनत करती हैं कियारा 

कियारा ने आगे कहा, ‘जब भी मुझे कोई रोल मिलती है, तो सबसे पहले मैं उसकी सोच, रिश्ते और जिंदगी के बारे में सोचती हूं कि इसका मकसद क्या है? उसके बाद बॉडी लैंग्वेज, कॉस्ट्यूम और स्क्रीन प्रेजेंस पर काम करती हूं. दर्शक सिर्फ आखिरी परफॉर्मेंस देखते है, लेकिन एक कलाकार के लिए शूटिंग से पहले ही उनकी मेहनत शुरू हो जाती है. ‘नादिया’ का किरदार करने के बाद ही मुझे एहसास हुआ कि मुझे एक्टिंग से इतना प्यार क्यों है? हर किरदार कलाकारों को अंदर से सीखने और समझने का मौका देता है.’
टॉक्सिक' में अपने किरदार पर कियारा आडवाणी का खुलासा, कहा- 'ऐसा ही रोल ढूंढ रही थी

ये भी पढ़ें: ‘वो एक दिन शाहरुख खान बनेगा…’, शहनाज गिल ने की राघव जुयाल की तारीफ, बताया अपने रिश्ते का सच

इसके अलावा कियारा ने बाकी महिला किरदारों पर कहा, ‘हर किसी का रोल और अंदाज अलग है. सभी किरदारों को देखकर दर्शक इसे बहुत पसंद करेंगे. वहीं सेट का माहौल भी बहुत अच्छा था और सभी एक दूसरे को बहुत प्रेरित करते थे. साथ ही कुछ नया सीखने का मौका मिला.’
टॉक्सिक' में अपने किरदार पर कियारा आडवाणी का खुलासा, कहा- 'ऐसा ही रोल ढूंढ रही थी

फिल्म के बारे में

बता दें कि फिल्म को गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया हैं, जो एक्शन, क्राइम और थ्रिलर से भरी हुई है. यश के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और नयनतारा लीड रोल में दिखाई देंगी. ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें: कुशाल टंडन ने जैद दरबार को दी पप्पी, गौहर खान ने किया रिएक्ट, कहा- ‘मजा आ गया…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *