दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन

6495d0897936ddd5c32ba8d4f67baadc1785243095221587 original


दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन हो गया है. सुनील आनंद का निधन 70 साल की उम्र में लंदन में हुआ. वो पिछले काफी दिन से बीमार चल रहे थे. सुनील एक्टर और फिल्ममेकर थे. वो लेजेंड्री एक्टर देव आनंद और कल्पना कार्तिक के बेटे थे. खबरें हैं कि 26 जुलाई को उनकी मौत हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया. उनकी फैमिली ने निधन की जानकारी दी.

परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट
उनकी भतीजी जीना नारंग ने स्टेटमेंट जारी किया और इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की. स्टेटमेंट में फैमिली ने सुनील के निधन के बाद प्यार, प्रार्थना और सपोर्ट के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि वो सुनील के जाने से बहुत दुखी हैं और उन्होंने मुश्किल घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की. अभी तक सुनील के अंतिम संस्कार को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है.

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म

सुनील आनंद के बारे में जानें
सुनील का जन्म 30 जून 1956 को हुआ था. उनका जन्म स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में हुआ. उनके पिता देव आनंद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर हैं. वहीं उनकी मां कल्पना ने भी कई शानदार फिल्में की. कल्पना को बाजी, टैक्सी ड्राइवर और हाउस नंबर 44 में देखा गया. 

सुनील वॉशिंगटन DC की अमेरिकन यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी एंट्री ली. शुरू में कई प्रोजेक्ट्स में उन्होंने अपने पिता को असिस्ट किया. फिर 1984 में ‘आनंद और आनंद’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्य किया. इसे देव आनंद ने डायरेक्ट किया था और प्रोड्यूस भी किया था. इस फिल्म में पिता और बेटे को एक साथ स्क्रीन पर देखा गया था. इसके बाद वो फिल्म कार थीफ में दिखे. फिल्म 1986 में आई थी. फिल्म में विजयता पंडित फीमेल लीड में थीं. 

‘लव एंड वॉर’ का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट

सुनील ने ‘मैं तेरे लिए’ में भी काम किया. हालांकि, सुनील को इंडस्ट्री में वो पहचान और सक्सेस नहीं मिली जिसकी उन्हें तलाश थी. उनकी फिल्में कमर्शियली सक्सेसफुल नहीं रही. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाई और फिल्ममेकिंग में किस्मत आजमाई. उन्होंने 2001 में मार्शल आर्ट्स फ़िल्म ‘मास्टर’ को डायरेक्ट किया. इसके अलावा उन्होंने वागाटोर मिक्सर नाम की इंग्लिश फिल्म की अनाउंसमेंट की. लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई. 

पिता के निधन के बाद सुनील ने नवकेतन फिल्म्स की जिम्मेदारी संभाली और पिता की विरासत को संजोए रखा. 2008 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में देव आनंद की मशहूर फिल्म ‘गाइड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में हेल्प की.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *