Deool Band 2 Day 26 Box Office: ‘देऊळ बंद 2’ बनी 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली मराठी फिल्म, 583% का मुनाफा और रचा इतिहास

2cb59850e968c73ef2fb784d6df3adf71781603251901587 original


‘देऊळ बंद 2’ बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है. फिल्म में मोहन जोशी जोशी, महेश मांजरेकर, प्रवीण तरडे जैसे स्टार्स नजर आए. इस फिल्म को फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे है. अब फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली मराठी फिल्म बन गई है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर. 

‘देऊळ बंद 2’ ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म ने इंडिया में नेट 68.72 करोड़ कमाए. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 81.08 करोड़ रहा है. वहीं फिल्म का रिर्टन ऑन इंवेस्टमेंट 58.72 करोड़ रहा. रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट 587.2 परसेंट रहा. फिल्म का वर्डिक्ट सुपर हिट है. 

ये भी पढ़ें- ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट?

इसी के साथ फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट देने वाली मराठी फिल्म बन गई है. फिल्म ने ‘क्रांतीज्योती विद्यालय’ को पछाड़ दिया है. ‘क्रांतीज्योती विद्यालय’ 4 करोड़ के बजट में बनी थी और फिल्म ने 27.35 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने 583.75 परसेंट का प्रॉफिट दिया था. ये फिल्म पहले नंबर वन पर थी लेकिन अब नंबर 2 पर आ गई है.

26वें दिन ‘देऊळ बंद 2’ ने की इतनी कमाई
फिल्म ने 26वें दिन 50 लाख की कमाई की. 25वें दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में 60.62 परसेंट की गिरावट देखने को मिली. 25वें दिन फिल्म ने 1.27 करोड़ कमाए थे.

फिल्म का वीक वाइज कलेक्शन

फिल्म ने पहले हफ्ते में 30.2 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 22.4 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 11.15 करोड़ का बिजनेस किया. 23वें दिन 1.27 करोड़ कमाए. 24वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.4 करोड़ रहा. 25वें दिन पि्लम ने 1.8 करोड़ कमाए और 26वें दिन फिल्म ने 50 लाख की कमाई. 

ये भी पढ़ें- Raaka Release Date:अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

‘देऊळ बंद 2’ को प्रवीण तरडे ने बनाया है. फिल्म 21 मई को रिलीज हुई. फिल्म सिर्फ मराठी भाषा में रिलीज हुई है. ये 2015 में आई फिल्म ‘देऊळ बंद’ का सीक्वल है. पहले पार्ट को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. ये फिल्म भी हिट रही थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *